फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   korona ko maat

75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने नहीं मानी हार, कोरोना को मात देकर लौटी घर

Mon, 31 May 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
korona ko maat
यदि मन में दृढ़ विश्वास और हौसला मजबूत हो तो किसी भी मुसीबत पर विजय पाई जा सकती है। कैमरी क्षेत्र निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला विद्या देवी ने इस बात को साबित कर दिया है। बुजुर्ग विद्या देवी ने संक्रमित होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और सप्ताह भर में इस बीमारी को मात देकर अपने घर लौट आई।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की दोहती अनु कुमारी ने बताया कि मेरी नानी को बुखार और सांस की तकलीफ थी। मैं उन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल में लेकर गई थी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उनका कोरोना टेस्ट किया था और रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद नानी को अस्पताल के ही आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया था। पहले उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था और अस्पताल में सप्ताह भर तक इलाज चला था। अस्पताल में भी मैंने उनका नहाने से लेकर साफ सफाई का काफी ध्यान रखा था। अभी भी घर पर मैं नानी का खाने पीने का काफी ध्यान रखती हूं। मैं खुश हूं कि अब नानी ठीक होने के बाद मेरे पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed