फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kisan Sangharsh Samiti demanded that Hisar-Ghagghar drain be made concrete.

Hisar News: किसान संघर्ष समिति ने की हिसार-घग्घर ड्रेन को पक्का करवाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sangharsh Samiti demanded that Hisar-Ghagghar drain be made concrete.
हिसार। भाखड़ा जल सेवाएं पंचकूला के मुख्य सचिव (चीफ) मोहन लाल राणा वीरवार को विभागीय अधिकारियों के साथ गांव चूली खुर्द और चूली कलां में पहुंचे। बाढ़ सुरक्षा के लिए उन्होंने घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन की स्थिति देखी। इस दौरान पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर गांव के पास ड्रेन को पक्का करवाने की मांग की। संगठन के जिला प्रधान सतीश बेनीवाल ने बताया कि वहां की मिट्टी नरम है। इस कारण हर साल ड्रेन टूटने का खतरा बना रहता है, जिससे इन दोनों गांवों में फसलों को बहुत नुकसान हो सकता है। इसे रोकने के लिए ड्रेन को पक्का करवाया जाए। इस दौरान गांव चूली कलां के सरपंच नरेश कुमार, कृष्ण चूली खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार, राजेश बेनीवाल, सत्यवान सहरावत, नरसीराम आदि किसानों समेत तहसीलदार, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता और कार्यकारी अभियंता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed