फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kiosk machine stopped

एक क्लिक पर यात्रियों को लोकेशन बताने वाली क्योस्क मशीन बंद

Thu, 08 Jul 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kiosk machine stopped
हिसार। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एक क्लिक पर तमाम जानकारी देने वाली क्योस्क मशीन धूल फांक रही है। सवा लाख की लागत से लगाई गई मशीन तीन माह से बंद है। ऐसे में यहां आने वाले यात्रियों को इस मशीन का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। साथ ही जानकारी के अभाव में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार यात्री मशीन को चालू करने की मांग भी कर चुके है, बाजवूद अभी तक मशीन को ठीक नहीं करवाया गया है। उधर, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि मशीन में कोई फाल्ट मिला तो उसे जल्द ही ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, रेलवे स्टेशन के गेट में एंट्री करने के साथ ही क्योस्क मशीन लगाई गई है, ताकि यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने से पहले ही सभी जानकारी उपलब्ध हो जाए। इस मशीन से यात्रियों को फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, कैंटीन, किस प्लेटफार्म पर कौन सी ट्रेन आएगी, रिजर्वेशन हुआ है या नहीं, ट्रेन की लोकेशन, शौचालय, वाटर कूलर की लोकेशन पता चलती है। यहां तक कि क्योस्क मशीन के माध्यम से यात्री आसपास क्षेत्र के पर्यटन स्थल के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं मगर पिछले तीन महीने से मशीन बंद होने के कारण यात्रियों को कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

40 ट्रेनें दौड़नी शुरू, फिर भी सुविधा नहीं
कोरोना केस कम होने के बाद रेलवे की उतरी व्यवस्था पटरी पर लौटना शुरू हो गई है। रेलवे ने अधिकतर रूटों पर ट्रेनें चलानी शुरू कर दी है। रेलवे की ओर से फिलहाल 40 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। अब जल्द ही लुधियाना रूट पर बंद पड़ी ट्रेनों का भी संचालन होगा। पहले के मुकाबले यात्रियों की भीड़ भी बढ़ रही है, लेकिन स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को यहां मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ऐसी बात तो नहीं है। क्योस्क मशीन चालू होनी चाहिए। कई बार लाइट जाने के कारण मशीन बंद हो जाती है। उसके बाद इसे दोबारा चालू करना पड़ता है। फिर भी चेक करवाया जाएगा। यदि मशीन काम नहीं कर रही तो उसे ठीक करवाया जाएगा।
- रंजन कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed