फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kidnapped B.Com student and threw her into Balsamand canal, bathing youth saved her life

Hisar News: बीकॉम की छात्रा को अगवा कर बालसमंद नहर में फेंका, नहा रहे युवकों ने बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped B.Com student and threw her into Balsamand canal, bathing youth saved her life
हिसार। जिले के एक गांव निवासी बीकॉम की छात्रा (24) का गांव के ही एक युवक ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे कार में बैठाकर साउथ बाईपास पर लेकर गया और जान से मारने की नीयत से बालसमंद नहर में फेंक दिया। इस दौरान नहर में नहा रहे कई युवकाें ने छात्रा को पानी से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। सेहत ठीक नहीं होने के कारण अभी तक छात्रा कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन छात्रा के पिता ने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी ट्यूशन पर जाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पर ही गांव के एक युवक ने बेटी का हाथ पकड़ कर जबरदस्ती कार में बैठा लिया। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। आरोप है कि उसे मारने की नीयत से साउथ बाईपास के साथ लगती नहर में फेंक दिया। इस दौरान कुछ दूरी पर नहर में नहा रहे युवकों की नजर छात्रा पर पड़ी। इन युवकों ने उसकी जान बचाई। महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed