फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kharak Punia gets the gift of Sanskriti Model School, Library and Community Centre

Hisar News: खरक पुनिया को मिली संस्कृति मॉडल स्कूल, पुस्तकालय और सामुदायिक केंद्र की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Kharak Punia gets the gift of Sanskriti Model School, Library and Community Centre
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिला हिसार के गांव खरक पुनिया में आयोजित दादा बाढ़ देव पु
बरवाला/हिसार। दादा बाढ़देव पुनिया के जन्मोत्सव और सम्मान समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को गांव खरक पुनिया को कई बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने गांव के वर्तमान सरकारी स्कूल को राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के रूप में अपग्रेड करने, एक सामुदायिक केंद्र के निर्माण और आधुनिक पुस्तकालय खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन


अखिल हरियाणा सर्वजातीय पुनिया समाज की ओर से आयोजित समारोह में सीएम ने कहा कि दादा बाढ़देव ने समाज को सत्य, अनुशासन और भाईचारे को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी और प्रदेश सरकार इसी मार्ग पर निरंतर अग्रसर है। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष को प्रदेश में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इसके तहत 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री कृष्ण बेदी, हांसी विधायक विनोद भयाणा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, शक्ति पुरी, संदीप आजाद समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रदेश में विकास कार्यों का विस्तार : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रदेश में नई-नई परियोजनाओं की स्थापना के साथ सड़कों का विस्तृत जाल बिछाया गया है। चुनाव के दौरान किए गए 217 वादों में से 50 वादे पहले वर्ष में ही पूरे कर दिए गए हैं। 19 लाख गरीब परिवारों की महिलाओं को हर घर–हर गृहिणी योजना के तहत प्रति माह 500 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



समाज के योगदान को भी सराहा

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पुनिया समाज ने देश को अनेक वीर योद्धा दिए हैं, जिनकी वीरगाथाएं आज भी प्रेरणा देती हैं। मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार की आठ विधानसभा सीटों पर पार्टी की नीतियों का प्रचार किया और सभी सीटों पर प्रचंड जीत मिली। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है और उनकी प्रतिभा पर हर भारतवासी गर्व करता है। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम आयोजक सुरेंद्र पुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने मंच से सामुदायिक केंद्र और पुस्तकालय की मांग रखी, जिसे सीएम ने तुरंत स्वीकार किया। साथ ही स्कूल को मॉडल संस्कृति विद्यालय बनाने की भी घोषणा की।



दो पुस्तकों का हुआ विमोचन

समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जीवन चरित्र पर आधारित प्रो. सुरेश कुमार की पुस्तक ‘द बोल्ड वॉयसेस’ और महिपाल आर्य की पुस्तक ‘आर्याव्रत के महानायक’ का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed