फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kamboj B Farm became the winner in the category of progressive farmers

प्रगतिशील किसानों की श्रेणी में कांबोज बी फार्म बना विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kamboj B Farm became the winner in the category of progressive farmers
किसान मेले में विजेताओं को सम्मानित करते एचएयू के अधिकारी - फोटो : Hisar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के दो दिवसीय कृषि मेले के समापन अवसर पर किसानों को प्रेरित व प्रोत्साहित करने के लिए फसल प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस दौरान उन किसानों को सम्मानित किया गया जिनकी फसल स्वस्थ व बेहतरीन थी। कमेटी ने फसल के सभी पहलुओं को देखने के बाद परिणामों की घोषणा की।
वहीं, प्रगतिशील किसानों की श्रेणी में कांबोज बी फार्म प्रथम, वेदांता मशरूम प्लांट द्वितीय रहा। अन्य समूहों में एग्री टूरिज्म प्रथम जबकि एबिक (जल संरक्षण के लिए) द्वितीय स्थान पर रहा। बीज की श्रेणी में शक्ति वर्धक सीड्स प्रथम रहा।
विज्ञापन

विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रामनिवास ढांडा ने बताया कि फसल प्रतियोगिता में गांव धान्सू के किसान मांगेराम की अरंड की खेती प्रथम, कोहली के अनिल कुमार की मूंगफली प्रथम, डोबी कलां के विरेंद्र की कपास प्रथम, किरतान के अभिमन्यु की कपास द्वितीय, आर्यनगर के विकास की ग्वार की फसल प्रथम, कालीरावण के शमशेर का मक्का प्रथम, दौलतपुर के किसान कर्मबीर सिंह का धान व लहसून प्रथम, चमराड़ा के किसान सुधीर की अरबी प्रथम व करौंदा द्वितीय, डाया के किसान नरेश की की हल्दी प्रथम, सलेमगढ़ के विकास की मशरूम प्रथम, बिश्नपुरा के गुरबाण सिंह के प्याज प्रथम, केलरम के किसान बलवान का करेला प्रथम, अड़कवास के किसान बलराज का करौंदा प्रथम, दौलतपुर के किसान सोनू का बेलपत्र प्रथम, जौरासी के रामप्रकाश की मौसमी प्रथम, प्रभुवाला के किसान परविंद्र का नींबू प्रथम व माल्टा द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी विज्ञान विभाग की प्रदर्शनी रही प्रथम
सह-निदेशक विस्तार एवं मेला अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि मेले के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। सब्जी विज्ञान विभाग की प्रदर्शनी प्रथम रही। वहीं क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र उचानी और कीट विज्ञान विभाग की प्रदर्शनी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। बैंकों की श्रेणी में भारतीय स्टेट बैंक प्रथम, जबकि बैंक ऑफ बरौदा, यूनियन बैंक द्वितीय रहे। लुवास, एमएचयू व राज्य के विभागों की श्रेणी में कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रथम जबकि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हिसार द्वितीय स्थान पर रहा।

बीज व फलदार पौधे सहित मेले में हुई 70 लाख रुपये के बिक्री
मेले में करीब 70 लाख रुपये के बीज व फलदार पौधों की बिक्री हुई। फार्म निदेशालय ने साढ़े 22 लाख रुपये, रामधन सिंह सीड फार्म ने चौदह लाख 85 हजार रुपये, सब्जी विज्ञान विभाग ने सवा लाख रुपये, माइक्रो बायोलॉजी ने 66 हजार रुपये, किसान सेवा केंद्र में दो लाख 55 हजार रुपये, एचएसडीसी हिसार ने दस लाख रुपये और एनएससी हिसार ने साढ़े तीन लाख रुपये का बीज बिक्री किया। वहीं, बागवानी विभाग ने 45 हजार रुपये और रामधन सिंह सीड फार्म ने 31 हजार रुपये के फलदार पौधे बेचे। इसके अलावा विश्वविद्यालय की साहित्यिक सामग्री 46 हजार रूपये, मिट्टी के सैंपल व पानी के सैंपल मिलाकर सैंतीस हजार रुपये की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed