फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Jyoti Malhotra's bail plea rejected in Hisar

ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज: दोनों पक्षों के वकीलों के बीच करीब 20 मिनट तक हुई बहस, 23 अगली सुनवाई

Thu, 12 Jun 2025 08:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Updated Thu, 12 Jun 2025 08:11 AM IST
सार

हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 17 मई को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
Jyoti Malhotra's bail plea rejected in Hisar
ज्योति मल्होत्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों के वकीलों के बीच करीब 20 मिनट तक बहस हुई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) सुनील कुमार ने ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

विज्ञापन


वकील कुमार मुकेश ने मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत में ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका दायर की थी। इस पर अदालत ने सुनवाई करते हुए पुलिस से बुधवार को उनका जवाब मांगा था। बुधवार को सरकार की ओर से अभियोजन विभाग के सहायक जिला न्यायवादी मंदीप बड़क ने पक्ष रखा।
विज्ञापन


सरकारी वकील ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ज्योति 2023 से 2025 तक पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) के संपर्क में थी। इस कारण उस पर बीएनएस की धारा 152 के तहत केस बनता है। ज्योति पाकिस्तान के एजेंट दानिश के साथ संपर्क में थी। सरकारी वकील की ओर से तर्क दिया गया कि अभी ज्योति के बैंक खातों की जांच चल रही है। इसमें अभी कुछ रिपोर्ट आनी हैं। ज्योति के पाकिस्तान टूर को स्पांसर करने वाली एजेंसी से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति मल्होत्रा जब धार्मिक जत्थे के साथ पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारे में गई तो उसने दानिश के एक साथी के साथ रूम शेयर किया था। हो सकता है उस समय वहां कोई पाकिस्तानी एजेंट भी रहा हो। ऐसे में इस तथ्य की जांच भी की जाएगी।

नियमों के अनुसार जत्थे में जाने वाले व्यक्ति को वहां किसी से एजेंसी से संपर्क नहीं करना होता है। जत्थे के नियमों के अनुसार ही चलना होता है। ज्योति ने वहां वीआईपी ट्रीटमेंट लिया। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में जसबीर को गिरफ्तार किया है। इसका ज्योति के साथ कनेक्शन है। पुलिस उसे भी प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए विचार कर रही है। हो सकता है दोनों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करनी पड़े। ऐसे में ज्योति को दोबारा रिमांड पर लेने की जरूरत भी पड़ सकती है।


यह है पूरा मामला
हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 17 मई को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। इसके बाद 4 दिन के रिमांड पर भेजा गया। दो बार में 9 दिन के रिमांड पूरा होने के बाद 26 मई को उसे सिविल जज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अदालत में पेश किया गया था। 26 मई को अदालत ने ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। 14 दिन की यह न्यायिक हिरासत पूरी होने पर सोमवार 9 जून को उसे फिर से उसकी अदालत में पेशी हुई, जिसके बाद उसे 23 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed