फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jogendra's selection in Hockey India League: Father saw poverty at every turn of life, son changed his destiny by showing the magic of his stick.

हॉकी इंडिया लीग में जोगेंद्र का चयन : पिता ने जिंदगी के हर मोड़़ पर देखी गरीबी, बेटे ने स्टिक का जादू दिखा बदल दी किस्मत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Jogendra's selection in Hockey India League: Father saw poverty at every turn of life, son changed his destiny by showing the magic of his stick.
अभ्यास करता जोगेंद्र। 
हिसार। जिंदगी में जीत का जज्बा और कुछ अलग करने की जिद मंजिल पाने का मूलमंत्र है। कई बार मुश्किल हालात भी इंसान को कुछ अलग कर गुजरने के लिए प्रेरित करते हैं। 12 साल पहले उमरा के जोगेंद्र सिंह ने हॉकी थामी। उस समय परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इस कारण उनके बड़े भाई को हॉकी छोड़नी पड़ी। पिता जय सिंह सैनी ने मजदूरी कर बेटे जोगेंद्र को खेलने के लिए मैदान में भेजा। इसके बाद जोगेंद्र ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज डिफेंडर जोगेंद्र हॉकी खेल अपने माता-पिता के सपने को पूरा कर रहा है। अपनी स्टिक के दम पर जोगेंद्र ने 2021 में रेलवे में नौकरी पाई। वह रेलवे में सीनियर टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

25 वर्षीय जोगेंद्र सिंह को हॉकी इंडिया लीग के लिए दिल्ली एसजी पाइपर्स ने 5.20 लाख का पैकेज दिया है। कपूलथला में आयोजित कैंप में अभ्यास कर रहे जोगेंद्र ने बताया कि हॉकी इंडिया लीग दिसंबर में होनी है। करीब एक साल पहले लीग की घोषणा हुई थी, तभी से वे इसके लिए अभ्यास में जुट गए थे। इसके लिए उन्होंने टीम के साथ प्रैक्टिस करने के बाद सुबह-शाम एक-एक घंटे अभ्यास का समय बढ़ाया है। बता दें कि हॉकी इंडिया लीग में जोगेंद्र के अलावा हिसार के गांव डाबड़ा के संजय कालीरावणा, रोहित व उमरा से पवन दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

ड्रैग फ्लिक तकनीक में माहिर हैं जोगेंद्र
जोगेंद्र बताते हैं कि वे ड्रैग फ्लिक तकनीक में माहिर हैं। उन्हें रविवार या बुधवार को रेस्ट मिलता है। मगर वह रेस्ट के दिन भी डेढ़ घंटे तक इस तकनीक का अभ्यास करते हैं। फिलहाल वह इंडियन रेलवे कैंप कपूरकथा में अभ्यास कर रहे हैं। रूटीन में वह सुबह-शाम तीन-तीन घंटे अभ्यास करते हैं। आस्ट्रेलिया में वीक लीग वन हॉकी टूर्नामेंट में वह टॉप स्कोरर रहे और उन्हें बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2023 में जीता था नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक
जोगेंद्र सिंह ने 2023 में गोवा में आयोजित हुए नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वहीं, 2023 में चेन्नई में आयोजित हुई सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था। वहीं हॉकी इंडिया लीग के लिए जोगेंद्र का चयन होने पर उमरा में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed