फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   JJP announces 11 candidates in second list

जजपा ने दूसरी लिस्ट में 11 प्रत्याशियों का एलान किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
JJP announces 11 candidates in second list
हिसार। जन नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 11 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी स्थानों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका-नगर परिषद के चेयरपर्सन का चुनाव पार्टी के सिंबल पर लड़ेंगे, जबकि पार्षदों का चुनाव बिना सिंबल पर लड़ेंगे। नामांकन भरवाने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई हैं।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हमने पहले चरण में नगर पालिका-नगर परिषद के 8 प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। अब तक कुल 19 प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा से गठबंधन की उम्मीद के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में हमेशा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि हम मिलकर चुनाव लड़ना चाहते थे। भाजपा ने फ्रेंडली लड़ने का फैसला लिया। हम इसके लिए तैयार हैं। गठबंधन में दरार के सवाल पर डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि ऐसा नहीं है। पहले भी पार्टी प्रदेश सरकार में गठबंधन में रहकर अलग-अलग चुनाव लड़ती रही है। सरकार पांच साल चलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सरकार निश्वित तौर पर 5 साल चलेगी। राज्यसभा चुनाव को लेकर जजपा कार्तिकेय को समर्थन कर चुकी है। पंचायत मंत्री के ओएसडी को हटाए जाने के सवाल पर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है। हर व्यक्ति अपनी पसंद से अधिकारी नियुक्त कर सकता है।
विज्ञापन

नगर परिषद
टोहाना रमेश चंद्र गोयल
कालका भाग सिंह दमदमा
मंडी डबवाली प्रवीण सोनी
चरखी दादरी दिनेश वशिष्ठ
नगर पालिका
राजौंद हरिपाल वाल्मीकि
बरवाला रामकेश बंसल
इस्माइलाबाद दीप शिखा कंसल
पेहवा गीता रानी
बावल दीन दयाल सैनी
ऐलनाबाद गौरी शंकर
तरावड़ी विरेंद्र बंसल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed