फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jitendra Sheoran ends fast unto death, lays foundation stone for construction of Hisar Mill Gate Road

Hisar: मिल गेट रोड के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, जितेंद्र श्योराण ने आमरण अनशन किया समाप्त

Thu, 11 May 2023 02:10 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 May 2023 02:10 PM IST
सार

हिसार संघर्ष समिति के प्रधान जितेंद्र श्योराण ने 1 मई से मिल गेट रोड स्थित जिंदल पार्क के आगे आमरण अनशन शुरू किया था। प्रधान जितेंद्र चौहान को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया गया। मिल गेट रोड कई वर्षों से टूटा पड़ा था, जिसका अब निर्माण शुरू होगा।

विज्ञापन
Jitendra Sheoran ends fast unto death, lays foundation stone for construction of Hisar Mill Gate Road
हिसार मिल गेट एरिया पर धरना समाप्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद वीरवार को हिसार मिल गेट रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास हो गया। वार्ड के पार्षद उमेद खन्ना, मनोहर लाल व जयप्रकाश ने नारियल फोड़कर रोड का निर्माण शुरू करवाया। यह रोड 1 साल में बनकर तैयार होगा। उधर रोड का निर्माण करें शुरू होने के साथ ही आमरण अनशन पर बैठे हिसार संघर्ष समिति के प्रधान जितेंद्र चौहान को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया गया। मिल गेट रोड कई वर्षों से टूटा पड़ा है। काफी समय से इस रोड के निर्माण की मांग की जा रही थी। प्रत्येक हाउस की बैठक में भी पार्षदों की तरफ से रोड निर्माण का मुद्दा लगातार उठाया जा रहा था। 

विज्ञापन


पहले नगर निगम तो फिर मार्केट कमेटी वह अब बीएंडआर के पास आया यह रोड
यह रोड पहले भी काफी विवादों में रहा है। वर्ष 2015 में यह रोड नगर निगम के पास था। उस समय भी रोड निर्माण को लेकर वार्ड के तत्कालीन पार्षद सहित स्थानीय लोगों को कई दिन आंदोलन करना पड़ा था। मगर नगर निगम के पास बजट ना होने के कारण इस रोड को मार्केट कमेटी को सौंप दिया गया था। फिर मार्केट कमेटी ने इस रोड का निर्माण करवाया था।
विज्ञापन


सरकार ने यह रोड बीएंडआर को दे दिया
मगर रोड निर्माण के 1 साल के अंदर ही रोड फिर से टूटना शुरू हो गया था और दो-तीन साल के अंदर लगभग यह रोड टूट गया। इस रोड की शिकायत होने पर विजिलेंस जांच हुई जिसमें कई अधिकारियों और ठेकेदार पर गाज भी गिरी थी। तब से इस रोड के निर्माण की मांग की जा रही थी। मगर अब मार्केट कमेटी ने बजट के अभाव में इस रोड का निर्माण करने में असमर्थता जाहिर की। इसी बीच सरकार ने यह रोड बीएंडआर को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक संगठनों ने रोड के लिए आवाज उठानी शुरू की
इसी साल विधायक एवं निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने रोड निर्माण के लिए इस रोड के लिए बजट मंजूर करवाया। मगर बजट मंजूर होने के काफी समय बाद भी रोड का निर्माण शुरू नहीं हो सका तो स्थानीय लोगों सहित राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने अपनी आवाज उठानी शुरू कर दी। रोड निर्माण को लेकर मिल गेट रोड पर ही दो जगह धरने शुरू कर दिए गए। 


11वें दिन जितेंद्र श्योराण का अनशन हुआ समाप्त
रोड के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में हिसार संघर्ष समिति के प्रधान जितेंद्र श्योराण ने 1 मई से मिल गेट रोड स्थित जिंदल पार्क के आगे आमरण अनशन शुरू किया था। पिछले रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर धरना स्थल पर गिर गए। इस पर उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां उनका उपचार शुरू किया गया। मंगलवार को वह स्वस्थ होकर वापिस अनशन पर लौट आए थे। उधर मिल गेट रोड संघर्ष समिति का बेमियादी धरना आज भी जारी है। आज शाम 6:30 बजे संघर्ष समिति कैंडल मार्च निकालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed