{"_id":"678d4cf79b408ac1260264de","slug":"jewellery-worth-rs-40000-and-27-tolas-stolen-hisar-news-c-21-hsr1005-548480-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ढाणी रायपुर के मकान से 40,000 रुपये और 27 तोले के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ढाणी रायपुर के मकान से 40,000 रुपये और 27 तोले के गहने चोरी
Mon, 20 Jan 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जिले के गांव ढाणी रायपुर स्थित एक आवास से चोर 27 तोले के जेवरात और 40,000 रुपये ले गए। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में ढाणी रायपुर के परमानंद ने बताया कि खेत में ढाणी बनाकर रहता है। ढाणी में 18 जनवरी की रात करीब 12 से 2 बजे के बीच चोरी की वारदात हुई। परिवार के सदस्यों को रविवार सुबह घटना का पता चला। चोर घर से 27 तोले के सोने-चांदी के जेवरात और 40,000 रुपये ले गए। पुलिस के अनुसार चोरी हुए गहनों की कीमत 9.50 लाख रुपये आंकी गई है।
वहीं, गांव बाड्या ब्राह्मणान स्थित दुकान से चोर नकदी ले गए। आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में विनोद ने बताया कि उसकी गांव के बस अड्डे पर परचून की दुकान है। 18 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे पिता कृष्ण दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो ताला टूटा मिला। चोर गल्ले में रखे 20,000 रुपये ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।