फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   JCB of Shahpur drain and manual cleaning of Delhi Road Barsati drain started

शाहपुर ड्रेन की जेसीबी और दिल्ली रोड बरसाती नाले की मैनुअल सफाई शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
JCB of Shahpur drain and manual cleaning of Delhi Road Barsati drain started
दिल्ली रोड स्थित बरसाती नाले की सफाई करते कर्मी। - फोटो : Hisar
हिसार। बीएंडआर और जनस्वास्थ्य विभाग ने मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अपने अधीन आने वाले बरसाती नालों की सफाई शुरू करवा दी है। बीएंडआर की तरफ से दिल्ली रोड स्थित नाले की सफाई मैनुअल तरीके से करवाई जा रही है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग ने लघु सचिवालय से शाहपुर ड्रेन की सफाई का काम शुरू कर दिया है। इसकी सफाई जेसीबी से करवाई जा रही है।
विज्ञापन

दोनों विभागों के अधिकारियों का दावा है कि वह मानूसन के आने से पहले नालों की सफाई का काम पूरा करवा देंगे। उधर नगर निगम प्रशासन ने अभी तक नालों की सुध नहीं ली है। बता दें कि शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए बरसाती नालों का निर्माण किया गया है। इन बरसाती नालों के रखरखाव की जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य विभाग, बीएंडआर व नगर निगम को सौंपी गई है। हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई करवाई जाती है ताकि बारिश के समय शहर में जलभराव की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग नालों की सफाई पर खर्चेगा 7 लाख रुपये
शहर के ज्यादातर बरसाती नालों के रखरखाव की जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य विभाग के पास है। अधिकारियों की मानें तो उनके अधीन आने वाले नालों की लंबाई करीब 11.5 किलोमीटर है। इनकी सफाई पर करीब 7 लाख रुपये खर्चा आएगा। उधर, बीएंडआर के पास जिन बरसाती नालों के रखरखाव का जिम्मा है, उनकी लंबाई करीब 6.5 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य के पास जिम्मेदारी
- फव्वारा चौक से लघु सचिवालय डिस्पोजल
- लघु सचिवालय से शाहपुर ड्रेन
- फव्वारा चौक से मलिक चौक होते हुए ऋषि नगर डिस्पोजल
- ऑटो मार्केट
- नागरिक अस्पताल
- सेक्टर 14 से ऋषि नगर डिस्पोजल
- ऋषि नगर डिस्पोजल से शाहपुर ड्रेन
- बरवाला बाईपास से भैंस फार्म
बीएंडआर के बरसाती नाले
- दिल्ली रोड
- आजाद नगर
- कैमरी रोड
सेक्टरों का जिम्मा नगर निगम प्रशासन के पास
शहर के सभी सेक्टरों में बने बरसाती नालों के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम के पास है। इनमें अर्बन एस्टेट, सेक्टर 9-11, सेक्टर 13, सेक्टर 14, सेक्टर 15, सेक्टर 16-17, मेला ग्राउंड शामिल है। हालांकि सेक्टर 1-4, सेक्टर 3-5, सेक्टर 14 पार्ट टू व सेक्टर-33 अभी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के पास ही है। ऐसे में इन सेक्टरों में बने बरसाती नालों की सफाई की जिम्मेदारी एचएसवीपी के पास ही है। मगर अभी तक न तो नगर निगम और न ही एचएसवीपी ने बरसाती नालों की साफ-सफाई की सुध ली है।

नालों की सफाई का काम शुरू करवा दिया है। 15 से 20 दिनों में यह काम पूरा करवा दिया जाएगा। - नरेंद्र कुमार, एक्सईएन, बीएंडआर
बरसाती नालों की सफाई करवानी शुरू कर दी है। इसके लिए एजेंसी को एक माह का समय दिया गया है। मानसून से पहले सभी नालों की सफाई करवा दी जाएगी। - जसबीर सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

लघु सचिवालय-शाहपुर ड्रेन की जेसीबी से सफाई करते हुए।

लघु सचिवालय-शाहपुर ड्रेन की जेसीबी से सफाई करते हुए।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed