फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jagdish Chandra became the head of Bishnoi Sabha Hisar

जगदीश चंद्र बने बिश्नोई सभा हिसार के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jagdish Chandra became the head of Bishnoi Sabha Hisar
हिसार बिश्नोई मंदिर में चुनाव जीतने के बाद खुशी जाहिर करते नई कार्यकारिणी के सदस्य व समाज के गणमा - फोटो : Hisar
हिसार। बिश्नोई सभा हिसार की चुनाव प्रक्रिया रविवार को पूरी हुई। आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई समर्थित जगदीश चंद्र कड़वासरा सबसे ज्यादा 63 वोट लेकर दूसरी बार बिश्नोई सभा के प्रधान बने। इस दौरान प्रधान के अलाव उपप्रधान व सचिव पद के लिए मतदान हुआ व कोषाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध किया गया।
विज्ञापन

प्रधान व उप प्रधान पद के लिए चार-चार उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। चुनावी प्रक्रिया पूूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी एडवोकेट दीपक जैन व दूसरे अधिकारियों ने नवयुक्त प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष व सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे। चुनाव अधिकारी दीपक जैन ने बताया रविवार को मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक ढंग से पूरा हुआ है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई। सभा के कुल 98 में से 93 वोट पोल हुए थे। इसके अलावा राजकुमार खीचड़ संयुक्त सचिव, कृष्ण पूनिया कोषाध्यक्ष, रामसिंह जाणी, बद्रीराम धायल, हनुुमान राड़, राजाराम जाणी व रामप्रधान को कार्यकारिणी सदस्य बनाया।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान जगदीश चंद्र कड़वासरा ने कहा कि समाज की उन्नति व उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। समाज के युवाओं को समाजिक कार्य व शिक्षा की ओर आगे बढ़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेरित किया जाएगा। कड़वासरा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहने का व वन्य प्राणियों को बचाने का अभियान जोरों पर चलाया जाएगा। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजनलाल व आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार को इतने मिले वोट
प्रधान पद
उम्मीदवार वोट
जगदीश चंद्र 63
कृष्ण बेनीवाल 29
संजय जाणी 01
चांदी राम पूनिया 00
उपप्रधान
आत्माराम जाजूदा 56
सुरेंद्र कुमार 43
अमर सिंह मांझू 42
रामकुमार ईशरवाल 21
सचिव
मनोहर लाल 65
कृष्ण देव पंवार 20
पाला राम 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed