फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jaat reservation

डाकघरों का डाटा सीडी में रखने के आदेश

Sun, 21 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sun, 21 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Jaat reservation

डाक विभाग ने आरक्षण आंदोलन के संभावित खतरे के चलते सर्कल के सभी

विज्ञापन
डाकघरों को अपने डाटा का बैकअप रखनेे के आदेश दे दिए गए हैं। यदि किसी डाकघर में कोई अनहोनी हो तो ग्राहकों का ताकि कोई नुकसान न हो।

मुख्य डाकघर हिसार में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। सर्कल के सभी डाकघरों को यह आदेश दे दिया गया है कि किसी भी डाकघर में कोई दिक्कत आती है तो फौरन हैल्पलाईन नंबर पर फोन करें, समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा।

मुख्य डाकघर हिसार के अधीक्षक महादेव प्रसाद ने बताया कि आंदोलन से बढ़ते उपद्रव के खतरे को देखते हुए सभी डाकघरों को अपना कंप्यूटर का डाटा सीडी में सेव करके अपनी जेब में  रखने के आदेश दिए हैं।

बरवाला, उकलाना और टोहाना में किए डाकघर बंद
अधिकारियों ने संभावित खतरे को भांपते हुए कुछ शहरों हिसार कैंट, बरवाला, उकलाना, टोहाना आदि के डाकघरों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

हिसार सर्कल में आने वाले फतेहाबाद, हिसार और सिरसा के सभी डाकघरों में अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से डाक सेवा बिल्कुल ठप है। इसके अलावा आवागमन न होने के कारण लाखों डाक रुकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed