{"_id":"6244a754cddb160aea41054b","slug":"iti-principal-went-to-bank-with-wife-thieves-took-15-tola-of-gold-and-one-lakh-cash-from-behind-hisar-news-hsr627912986","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई प्राचार्य पत्नी के साथ बैंक गए पीछे से चोर ले गए 15 तोले सोना और एक लाख की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई प्राचार्य पत्नी के साथ बैंक गए पीछे से चोर ले गए 15 तोले सोना और एक लाख की नकदी
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 13 में दिन दहाड़े आईटीआई नलवा के प्राचार्य सुनील सचदेवा के घर चोरी की वारदात हुई। चोर दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसे और आठ मिनट में चोरी की। चोर घर से 15 तोले सोने के जेवरात और एक लाख रुपये की नकदी ले गए। चोरी करने वालों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 13 में रहने वाले सुनील सचदेवा ने बताया कि एक महीने पहले ही बरवाला से नलवा आईटीआई के प्राचार्य का कार्यभार संभाला है। बुधवार को बैठक के सिलसिले में शहर आया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे पत्नी मोनिका रानी के साथ एचएसवीपी परिसर में बैंक में किसी काम से गए थे। 25 मिनट के बाद वापस घर आ गए। घर आए तो दरवाजा खुला हुआ था और दरवाजे पर लगा ताला गायब था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और उसके अंदर का सामान बैड पर बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर अलमारी में रखे हुए करीब 15 तोले सोने के जेवरात के अलावा एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
प्राचार्य सुनील ने बताया कि चोरों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि एक कार कई बार घर के बाहर चक्कर लगा रही हैै और हमारे घर से निकले के बाद ही दो युवक घर के अंदर दाखिल होते है। आठ मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम देेते है और चले जाते है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बंद मकान से 70 हजार रुपये, डॉलर, सोने के गहने चोरी
बड़वाली ढाणी में बंद मकान की छत के जरिये खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर नकदी, डॉलर, गहने और अन्य सामान चुरा ले गए। घटना के वक्त परिवार राजस्थान गया हुआ था। मकान मालिक इंद्रजीत की शिकायत पर एचटीएम पुलिस थाना ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में इंद्रजीत ने बताया कि उसका बेटा राजस्थान में कोपर खेतड़ी में रहता है। 7 मार्च को परिवार के साथ वहां गए थे। 29 मार्च को लौटे तो घर का सामान बिखरा मिला। छत पर लगी खिड़की टूटी पड़ी थी। घर से चोर दो सोने की अंगूठी, दो चांदी की अंगूठी, सोने की चेन, एक जोड़ी टॉपस, एक सैट झुमका, माथे का बोरला, सोने का लॉकेट, 13 चांदी के सिक्के, एक सैट टॉपस, एक सोने की गंठी, कुछ डॉलर, कपड़े और 70 हजार रुपये ले गए। एचसी विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी पकड़ में होंगे।
सेवानिवृत्त एसआई के बैग से दो लाख रुपये चोरी
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त एसआई ओमप्रकाश के बैग से दो लाख रुपये चोरी हो गए। घटना न्यू ऋषि नगर की है। इस बारे में बस स्टैंड पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है। सेवानिवृत्त एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि वह न्यू ऋषि नगर में मकान बना रहा है। उसने रुपये बैग में रखे थे जो मकान के अंदर रखा था। मंगलवार सुबह आठ बजे बैग संभाला तो उसके अंदर रुपये रखे थे। रात करीब नौ बजे बैग की चेन खुली मिली, देखा तो नकदी गायब थी। घटना के बाद बेटे जितेंद्र के पास फोन किया वह आया और बस स्टैंड पुलिस चौकी में शिकायत दी। ओमप्रकाश का कहना है कि 18 मार्च को निर्माणाधीन मकान से उसका मोबाइल फोन भी चोरी हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।