फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ITI: Computer Operator and Programming Assistant trade started, will be able to apply from today

आईटीआई : कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड शुरू, आज से कर सकेंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
ITI: Computer Operator and Programming Assistant trade started, will be able to apply from today
हिसार। आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए वीरवार से पोर्टल खुल जाएगा। उम्मीदवार मनपसंद ट्रेंड में 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विशेष बात है कि प्रदेश के 89 आईटीआई संस्थानों में नया ट्रेड कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट शुरू किया गया है। इस नए कोर्स के लिए प्रति संस्थान में 26 सीटें उपलब्ध होगी। दफ्तरों और अन्य कार्यालयों में कंप्यूटर की कार्यप्रणाली को समझने के लिए मुख्यालय ने यह नया ट्रेड शुरू किया है। मुख्यालय की ओर से 25 सितंबर के बाद काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 34 आईटीआई, 1192 सीटें
जिले में कुल 34 सरकारी और निजी आईटीआई संस्थान है। जिसमें विभिन्न ट्रेड के कुल 1192 सीटों पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मुख्यालय द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार को यदि काउंसिलिंग की दौड़ में रहना है तो हर बार उसे पंजीकरण नंबर को अपडेट करवाना होगा। अन्यथा उम्मीदवार को काउंसिलिंग की दौड़ से बाहर समझा जाएगा। मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को इस बार फीस भरने के लिए मुख्यालय ने खास मौका दिया है। हर आईटीआई में पीओएस मशीन उपलब्ध करवा दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी को एटीएम लाना होगा, ताकि आईटीआई संस्थान में आकर चयनित विद्यार्थी फीस भर सकें।
विज्ञापन

आज से आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 30 सितंबर तक आवेदन करना होगा। आगामी शेड्यूल 25 सितंबर के बाद जारी होगा। नया कोर्स भी शुरू किया है।- प्रेम किरण, प्राचार्य, आईटीआई, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

हर काउंसिलिंग की दौड़ में रहने के लिए उम्मीदवार को हर बार पंजीकरण नंबर को अपडेट करवाना होगा। अन्यथा उसे काउंसिलिंग की दौड़ से बाहर समझा जाएगा। - राज रानी, प्राचार्य, महिला आईटीआई समीप ठंडी सड़क, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed