फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   It will be easy to find coaches of trains, 72 electric display boards will be installed on 3 platforms

Hisar News: ट्रेनों के कोच ढूंढने में होगी आसानी, 3 प्लेटफार्म पर लगेंगे 72 इलेक्ट्रिक डिस्प्ले बोर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
It will be easy to find coaches of trains, 72 electric display boards will be installed on 3 platforms
हिसार। अब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों के कोच ढूंढने में आसानी होगी। इसको लेकर तीन प्लेटफार्म पर 72 कोच डिस्पले बोर्ड लगाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्लेटफार्म नंबर 2, 4 और प्लेटफार्म नंबर 5 पर बोर्ड लगाए जाएंगे। एक प्लेटफार्म पर 24 कोच डिस्पले बोर्ड लगाए जाएंगे। उसके बाद यात्रियों को ट्रेनों के कोच ढूंढने में परेशानी नहीं होगी। वहीं, हिसार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 व 3 पर बोर्ड लगे हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें, कि हिसार में लंबी दूरी की ट्रेनों का आवागमन ज्यादा रहता हैं। इन ट्रेनों में स्लीपर डिब्बे से लेकर एसी कोच की सुविधा होती है। ऐसे में इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन के कोच ढूंढने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता है। इलेक्ट्रिक कोच डिस्पले बोर्ड से दूर से ही ट्रेन के कोच का पता चल जाएगा।
विज्ञापन

सिरसा से होगी शुरुआत, फिर आएगा हिसार स्टेशन का नंबर
कोच डिस्पले बोर्ड लगाने की शुरुआत सिरसा रेलवे स्टेशन से होगी। तीन से चार दिन में सिरसा में काम शुरू हो जाएगा। यहां बोर्ड लगने के बाद हिसार रेलवे स्टेशन के तीन प्लेटफार्म पर बोर्ड लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हिसार रेलवे स्टेशन के तीन प्लेटफार्म पर 72 कोच डिस्पले बोर्ड लगाए जाएंगे। सिरसा में बोर्ड लगने के बाद हिसार स्टेशन पर काम शुरू होगा। जनवरी माह में यात्रियों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
- सुनील गुप्ता, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, टेलीकॉम, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed