फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Irrigation department contractors staged a sit-in protest over pending payments

Hisar News: सिंचाई विभाग के ठेकेदारों ने बकाया अदायगी को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department contractors staged a sit-in protest over pending payments
सिंचाई विभाग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपते ठेकेदार। 
हिसार। ऑल हरियाणा इरिगेशन कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन से जुड़े राज्य भर के ठेकेदारों ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन करके मिकाडा (माइक्रो इरिगेशन कमांड एरिया डवेलपमेंट अथॉरिटी) के अधीक्षक अभियंता को ज्ञापन देकर ठेकेदारों द्वारा किए गए विकास कार्यों की लंबित बकाया पेमेंट देने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि राज्य भर से आए ठेकेदारों के काम करने के बाद भी पिछले छह महीनों से अदायगी नहीं की जा रही। कहा कि ठेकेदारों ने कमांड बिड डॉक्यूमेंट के अनुसार कार्य किए हैं। काम की समय पर अदायगी न होने से ठेकेदारों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। बिना पैसे के उन्हें कोई भी दुकानदार मेटिरियल देने से मना कर गया है। हर तरह का सामान नकद में आता है। ऐसे में उनके सामने बड़ा भारी संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने ज्ञापन में कहा है कि यदि 25 अप्रैल तक उन्हें उनका बकाया भुगतान नहीं किया गया तो वे 26 अप्रैल से सभी कार्य बंद कर देंगे और निविदाओं का भी बहिष्कार करेंगे। आगे जो सरकार ने मिकाडा का बजट दिया है, उससे तो पीछे की अदायगी भी पूरी नहीं होगी। ठेकेदारों ने विभाग की कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए अविलम्ब अपनी बकाया पेमेंट देने की मांग की है। प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों में देवीलाल शर्मा, मुरलीधर, धर्मपाल, राममेहर बूरा, विरेन्द्र, अनूप सिंह, हरप्रीत सिंह, भूपेश टाक, चरणजीत, नरेश कुमार, दारासिंह, पवन कुमार, पूर्ण सिंह, सुभाष चंद्र, पूर्ण सिंह, विनोद, सुनील कुमार सहित अनेक ठेकेदार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed