फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Investigation begins into the fire in Silver Apartments, police suspect foul play

Hisar News: सिल्वर अपार्टमेंट में आग की जांच शुरू

Sat, 26 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 26 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into the fire in Silver Apartments, police suspect foul play
हिसार में एसपी  शशांक कुमार सावन से मिलने पहुंचे सिल्वर अपार्टमेंट के फ्लैट धारक व पार्षद संजय
हिसार। अर्बन एस्टेट फेज-2 के सिल्वर अपार्टमेंट में चार दिन के भीतर दो बार भीषण आग लगने की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, आग के कारण बाधित हुई बिजली-पानी की आपूर्ति बहाल कर दी और सीवरेज लाइन को दुरस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। इस अपार्टमेंट में पहले 19 अप्रैल को और इसके बाद 23 अप्रैल को आग लगी थी।
विज्ञापन

अपार्टमेंट में रहने वाले लोग वीरवार को एसपी शशांक कुमार सावन से मिले। पीड़ितों ने कहा कि अपार्टमेंट में चार दिन में दूसरी बार आग लगी है। उन्हें शक है कि इस घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। उन्हें डर है कि यहां फिर से आगजनी की जा सकती है। इस पर एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए। साथ ही अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट धारक मोहित जैन, रोबिन, रोहित शर्मा, चिराग, सिद्धार्थ, जोगराम, अश्वनी बंसल, निखिल सिंह, रविंद्र, रोहन सिंह, मदनलाल दुआ व अन्य पार्षद संजय डालमिया के साथ एसपी से मिलने पहुंचे। इन लोगों ने बताया कि अपार्टमेंट की 5 मंजिलों पर 25 फ्लैट बने हैं। इनमें से 18 फ्लैट लोगों ने खरीदे हुए हैं और 7 फ्लैट बिल्डर कुनाल चौधरी के पास हैं। 24 फ्लैट में परिवार रहते हैं। 19 अप्रैल को अपार्टमेंट के आगे खड़ी गाड़ियों में आग लगाई गई। इस दौरान 11 वाहन जल गए थे। इसके चौथे दिन ही 23 अप्रैल को बेसमेंट में खड़े वाहनों में आग लगाई गई। इस बार तीन कारें जल गईं। कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अपार्टमेंट के आसपास कुछ मकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस इनकी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान कर सकती है।

सिक्योरिटी गार्ड तैनात, सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे : फ्लैटधारकों ने सामूहिक तौर पर एक सिक्योरिटी गार्ड अपार्टमेंट में नियुक्त किया है। सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी ऑर्डर दिए हैं। फ्लैटधारकों ने कहा कि सुरक्षा को लेकर जो भी मानक होंगे उनका पालन करेंगे। बिल्डर कुनाल चौधरी को भी अवगत कराया गया है। फिलहाल वह शहर से बाहर होने के कारण नहीं पहुंच सके हैं। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विजयपाल ने कहा, पहले फ्लैटधारक शिकायत नहीं दे रहे थे। वीरवार को शिकायत दी तो हमने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हमारी दो टीमें जांच कर रही हैं। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया साजिश की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed