फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   International female boxer filed a rape case against her husband

अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर ने पति पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
International female boxer filed a rape case against her husband
हिसार। अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर ने दिल्ली निवासी पति, सास व ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला बॉक्सर का आरोप है कि उसका पति उसके साथ दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौन शोषण किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2021 में हुई थी। उसका पति बैंक में कार्यरत है। ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। शादी में उसके परिवार ने 60 लाख रुपये खर्च किए। अब उसका पति फॉर्च्यूनर गाड़ी, हीरे की अंगूठी और कैश की डिमांड कर रहा है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि रिंग सेरेमनी होने के बाद आरोपी पति ने दिसंबर 2020 को दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने इस बीच उसका मोबाइल लेकर डाटा अपने फोन व लैपटॉप में ट्रांसफर किया और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर डाटा वायरल करने की धमकी दी। इस बीच नए साल का उपहार देने के बहाने होटल में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed