फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Instead of e-trading, farmers will get higher prices of crops in open bidding: Garg

फसल ई-ट्रेडिंग की बजाए खुली बोली में बिकने से किसानों को फसल के दाम ज्यादा मिलेंगे- बजरंग गर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Instead of e-trading, farmers will get higher prices of crops in open bidding: Garg
हिसार। केंद्र व हरियाणा सरकार किसान व व्यापारियों में आपसी भाईचारा खराब करके मंडियां बंद करने पर तुली हुई है, जबकि किसान व आढ़तियों का चोली दामन का साथ है और भविष्य में भी रहेगा। सरकार किसान की हर फसल ई-ट्रेडिंग के माध्यम से खरीद करने की बात कर रही है जो सरासर गलत है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। ई-ट्रेडिंग के बजाय खुली बोली में फसल बेचने पर किसानों को ज्यादा दाम मिलेंगे। यह कहना है हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग का। वे बुधवार को व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि सरकार अनाज का व्यापार बड़े-बड़े घरानों को देना चाहती है अगर ऐसा हुआ तो देश में जो खुला आटा 28 रुपये प्रति किलो बिक रहा है वह 60 रुपये प्रति किलो हो जाएगा। हर अनाज के दामों में अनाप-शनाप बढ़ोतरी हो जाएगी। कभी सरकार तीन कृषि कानून लाकर किसान व आढ़तियों को बर्बाद करने की साजिश रच रही थी और कभी ई-ट्रेडिंग के नाम पर आढ़ती व किसानों को तंग किया जा रहा है। इस अवसर पर व्यापार मंडल सिरसा जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, जींद प्रधान महावीर कंप्यूटर, कैथल प्रधान श्रवण गोयल, टोहाना प्रधान राजेंद्र ठकराल, प्रवक्ता पवन वधवा, प्रदेश सचिव अशोक मेहता, युवा प्रधान जॉनी मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed