फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Indian rugby football team captain Deepak gave coaching to the players

Hisar News: भारतीय रग्बी फुटबाल टीम के कप्तान दीपक ने खिलाड़ियों को दी कोचिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Indian rugby football team captain Deepak gave coaching to the players
हिसार। हिसार रग्बी फुटबाल एसोसिएशन की ओर से वीरवार को हिसार के विभिन्न खेल केद्रों में खिलाड़ियों को रग्बी खेल के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कनोह, बालक, सरसाैद और खैरी गांव में लगभग 200 खिलाड़ियों को खेल की कोचिंग दी गई। इस मौके पर दिल्ली से पहुंचे भारतीय रग्बी फुटबाल टीम के कप्तान गांव कनोह (हिसार) निवासी दीपक पूनिया ने रग्बी खेल के नियम आदि के बारे में गहनता से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रग्बी एक हौसले, दिमाग और ताकत का खेल है।
विज्ञापन

दीपक कुमार पूनिया ने खिलाड़ियों से कहा कि रग्बी में भारत का उज्ज्वल भविष्य है। क्योंकि रग्बी में पिछले कई सालों से हरियाणा लगातार चैंपियन बन रहा है। यह एक ओलिंपिक खेल है, जिसे विश्व के कई देशों में खेला जाता है। उन्होंने कहा हिसार जिला की रग्बी टीम की टीम का गठन जल्द ही किया जाएगा, जोकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन

हिसार रग्बी एसोसिएशन से साथ में पहुंचे राजू कनोह ने जानकारी दी कि माह के अंत में जिला स्तरीय जूनियर एवं सीनियर लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता हरियाणा राज्य रग्बी फुटबाल संघ द्वारा करवाई जाएगी। इस मौके पर सुशील गर्ग, एडवोकेट मुकेश, कोच रिंकू गिल, संजय खान, देवेंद्र सिंह, संदीप आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार से हैं भारतीय रग्बी टीम के कप्तान
हिसार रग्बी संगठन के पदाधिकारी राजू कनोह व नीरज वर्मा ने बताया कि दीपक कुमार पूनिया हिसार के नजदीकी गांव कनोह से है और भारतीय रग्बी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जोकि हिसार के लिए गौरव की बात है। समय-समय पर दीपक कुमार पूनिया हिसार के खिलाड़ियों को मोटिवेट करने और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हिसार में विशेष तकनीकी कैंप लगाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed