फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Independence Day Celebration in Hisar: Health Minister Kamal Gupta will hoist the flag

स्वतंत्रता दिवस: फतेहाबाद में मंत्री रणजीत चौटाला ने किया ध्वजारोहण, हिसार में आजादी का जश्न

Thu, 15 Aug 2024 10:25 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 15 Aug 2024 10:25 AM IST
सार

हिसार में इस बार महाबीर स्टेडियम की जगह चौधरी चरण सिंह कृषि विश्विविद्यालय के गिरी सेंटर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। जिलेभर में जगह-जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रह रहे हैं।

विज्ञापन
Independence Day Celebration in Hisar: Health Minister Kamal Gupta will hoist the flag
बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के पुलिस लाइन में हुए जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम ने टोहाना के लघु सचिवालय परिसर में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन




रतिया में हुए उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा विमुक्त घूमन्तु जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन जय सिंह पाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने पीटी, डंबल व लेजियम शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए देशभक्ति की छटा बिखेरी।
विज्ञापन


हिसार के जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरि सेंटर में किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ कमल गुप्ता समारोह में शिरकत कर प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि प्रात: 8.45 बजे शहीद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि देंगे। मुख्य डॉ. कमल गुप्ता इस मौके पर बेहतर काम करने वालों को सम्मानित करेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों व लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांसी में आदमपुर के विधायक भव्य करेंगे ध्वजारोहण
हांसी के राजकीय महाविद्यालय में 15 अगस्त को आयोजित किए जाने वाले 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हलका आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई बतौर मुख्यातिथि समारोह में शिरकत करेंगे। हांसी के विधायक विनोद भयाना जुलाना में शिरकत करेंगे। एसडीएम ने बताया कि सुबह 9 बजे विधायक भव्य बिश्नोई समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।


इससे पहले वह लाल सड़क स्थित शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। ध्वजारोहण के बाद वह परेड का निरीक्षण करेंगे व लोगों को संबोधित करेंगे। परेड कमांडर कपिल देव की अगुवाई में हरियाणा पुलिस की पुरुष व महिला जवान, होम गॉर्ड, एनसीसी की सीनियर और जूनियर विंग के कैडेट, स्काउट्स एंड गाइड कैडेट मार्च पास्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed