फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Independence Day 2023: Haryana CM Manohar Lal will hoist the flag in Fatehabad Police Line

Independence Day: फतेहाबाद पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करेंगे CM मनोहर लाल, डिप्टी सीएम हिसार में फहराएंगे तिरंगा

Tue, 15 Aug 2023 12:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, ब्यूरो, फतेहाबाद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्यूरो, फतेहाबाद, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Aug 2023 12:59 AM IST
सार

करीब 500 से अधिक पुलिसकर्मी पुलिस लाइन के अंदर व बाहर तैनात रहेंगे। इसके अलावा उपमंडल स्तरीय समारोह में रतिया में विधायक दुड़ाराम व टोहाना में हांसी के विधायक विनोद भ्याणा तिरंगा फहराएंगे।

विज्ञापन
Independence Day 2023: Haryana CM Manohar Lal will hoist the flag in Fatehabad Police Line
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को फतेहाबाद पुलिस लाइन में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। 20 साल बाद यह दूसरा मौका होगा, जब प्रदेश के मुखिया तिरंगा फहराएंगे। इससे पहले साल 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने भी ध्वजारोहण किया था।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस के जांबाज कमांडो हैरतअंगेज कारनामे दिखाएंगे और परेड करेंगे। इस दौरान 40 मिनट की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी। उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद रहेंगी।
विज्ञापन


यह रहेगा शेड्यूल
कार्यक्रम                        समय
  • शहीदों को श्रद्धांजलि : सुबह 8.45 बजे
  • मुख्यअतिथि का आगमन : सुबह 8.58 बजे
  • ध्वजारोहण व राष्ट्रीय धुन : सुबह 9 बजे
  • परेड का निरीक्षण : सुबह 9.02 बजे
  • मुख्य अतिथि का संबोधन : सुबह 9.10 बजे
  • मार्च पास्ट : सुबह 9.30 बजे
  • शहीदों के परिवारों का सम्मान : सुबह 9.40 बजे
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम : सुबह 9.45 बजे
  • पुरस्कार वितरण : सुबह 10.20 बजे
  • राष्ट्रीय गान : सुबह 10.28 बजे

Independence Day 2023: Haryana CM Manohar Lal will hoist the flag in Fatehabad Police Line
दुष्यंत चौटाला - फोटो : facebook.com/dchautala

हिसार के जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंगलवार को मुख्य अतिथि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तिरंगा फहराएंगे। इस दौरान वे स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों, युद्ध विधवाओं, लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करेंगे। जिले के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी बाज सिंह को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।

महाबीर स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 कर्मचारियों-अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। तीन सामाजिक संस्थाओं व एक एनएसएस यूनिट को समाज सेवा कार्याें के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा।

जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन किया जाएगा। इसमें महाबीर स्टेडियम की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते बंद होंगे। स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा के दृष्टिगत रेड जोन घोषित कर स्टेडियम के 200 मीटर एरिया में धारा 144 लागू की गई है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। स्टेडियम के 200 मीटर के दायरे में 1ड्रोन/ग्लाइडर आदि पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी।

सामाजिक सेवा के लिए : भाग्यश्री सेवा संस्थान ट्रस्ट, भूमि आश्रम, अंकुश फाउंडेशन, एनएसएस बहुतकनीकी संस्थान यूनिट आदमपुर।

विशेष सेवा के लिए : एक्सईन बीएंडआर हांसी अनिल नरवाल, सिवानी बोलान राजकीय स्कूल के पीजीटी प्रहलाद सिंह, सीआईडी से इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह, आबकारी विभाग से अजय कुमार, एसपी कार्यालय से एसआई राजबीर सिंह, हेड कांस्टेबल अनिता रानी, एचसी रिछपाल, एचसी राजकुमार, कांस्टेबल मंजीत सिंह, प्रोजेक्ट ऑफिसर अभिषेक नैन,एडीसी से कार्यालय से कुलदीप, बारआरसी राजेश कुमार, आशा वर्कर सुदेश, आंगनबाड़ी वर्कर मंजू, मीनू देवी,

यह रहेगा शेड्यूल

  • मुख्य अतिथि शहीद स्मारक पर सुबह 8:15 बजे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।
  • मुख्य अतिथि सुबह 8.58 पर स्टेडियम पहुंचेंगे।
  • सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
  • सुबह 9.05 बजे पर परेड का निरीक्षण करेंगे।
  • सुबह 9.15 बजे मुख्य अतिथि का संबोधन।
  • सुबह 9.30 बजे मार्च पास्ट।
  • सुबह 9.35 बजे पर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेंगे।
  • सुबह 9.50 बजे सामूहिक पीटी कार्यक्रम।
  • सुबह 10:20 बजे इनाम-प्रशंसा पत्रों का वितरण।
  • सुबह 11.05 बजे राष्ट्रीय गान।


70 आरोपियों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाने वाले एएसआई नवीन कुमार को मिलेगा पुलिस पदक
साइबर सेल में तैनात एएसआई नवीन कुमार राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे। यह पदक प्राप्त करने वाले नवीन कुमार हिसार रेंज के एकमात्र पुलिसकर्मी हैं। उन्होंने साइबर सैल में काम करते हुए दूसरे प्रदेशों में 70 आरोपियों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई। एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने एएसआई नवीन का नाम पुलिस पदक के लिए प्रस्तावित किया था। जानकारी के अनुसार मूलरूप से जींद जिले के गांव डूमरखां निवासी एएसआई नवीन कुमार फिलहाल पुलिस लाइन में रहते हैं। पुलिस विभाग में 18 साल की नौकरी हो चुकी है। फिलहाल नवीन कुमार साइबर सेल में तैनात हैं। उन्होंने आंदोलनों में होने वाली गतिविधियों के बारे में समय समय पर पुलिस विभाग को अलर्ट किया। उनकी लगातार 9 साल की एसीआर आउटस्टेंडिंग रही।

महाबीर स्टेडियम में मधुबन पार्क और राजकीय कॉलेज की तरफ से मिलेगी आमजन को एंट्री, 200 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
महाबीर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। स्टेडियम के चारों तरफ पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। रानी लक्ष्मीबाई चौक से मलिक चौक तक नाकेबंदी की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। समारोह देखने के लिए आमजन को मधुबन पार्क और राजकीय कॉलेज की तरफ से एंट्री मिलेगी। राजकीय महाविद्यालय में ही पार्किंग की व्यवस्था की है। घोड़ा पुलिस भी गश्त पर रहेगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानी लक्ष्मीबाई चौक, डीडी शर्मा अस्पताल के सामने, एचएयू के गेट नंबर एक के सामने और मलिक चौक के पास नाके लगाए गए है। कार्यक्रम के दौरान इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में आने वाले लोगों की चेकिंग के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा। महाबीर स्टेडियम के मुख्य मार्ग से वीआईपी की एंट्री होगी। दूसरे गेट से कलाकारों और मधुबन पार्क और राजकीय कॉलेज की तरफ से आजमन की स्टेडियम में एंट्री होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed