फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In view of Omicron, health department became aware, increased facilities

ओमिक्रॉन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ह़आ सचेत, बढ़ाई सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
In view of Omicron, health department became aware, increased facilities
ओमिक्रॉन अलर्ट : स्वास्थ्य विभाग ह़आ सचेत, बढ़ाई सुविधाएं
विज्ञापन

हिसार। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो चुका है। विभाग ने नागरिक अस्पताल में बच्चों के लिए 100 ऑक्सीजन बेड निर्धारित कर दिए हैं। वहीं लोगों को वैक्सीनेशन के लिए वार्ड वाइज अभियान चलाकर दोनों डोज लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
चिकित्सकों का कहना है कि सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में सैंपलिंग की जा रही है। उसी के साथ वैक्सीन के लिए बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। विदेश से जाने वालों पर भी विभाग की विशेष नजर है। टीम द्वारा सभी की काउंसिलिंग की जा चुकी है। विदेश से जाने वालों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आने पर होम आइसोलेट यात्रियों का फोन पर हालचाल जाना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने रोजाना 2000 सैंपल लेने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

संवाद
स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां
- रोजाना 2000 सैंपल लिए जा रहें।
- वार्ड वाइज वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है।
- पॉजिटिव आने वाले के 5 प्रतिशत लोगों के सैंपल जीनोम सैंपलिंग के लिए भेजे जाएंगे
- जिले में 7 वेंटिलेटर एंबुलेंस निर्धारित की गई हैं।
- विदेश से आने वालों के दूसरे सैंपल की समय अवधि के 3 से 6 दिन के अंतराल में काउंसिलिंग
- नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
- गांवों में भी सीएचसी व पीएचसी सेंटरों में सैंपलिंग की जा रही है।
- बच्चों के लिए 41 व बड़ों के लिए 218 वेटिलेंटर व 161 आइसोलेशन बेड निर्धारित किए गए
- करीब 37 निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए 1580 बेड निर्धारित किए हैं।
- संजीवनी अस्पताल में 200 ऑक्सीजन बेड निर्धारित किए।
- नागरिक अस्पताल में बच्चों और बड़ों के लिए 200 ऑक्सीजन बेड निर्धारित किए गए हैं।
- बिना मास्क वालों के चालान किया जा रहा है।
लोगों को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाना चाहिए, ताकि ओमिक्रॉन या कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सके। एक डोज लगवाने का कोई फायदा नही होगा। इसलिए दोनों डोज लगवानी जरूरी है। इसी के साथ हमेशा मास्क पहनें और सामाजिक दूरी रखें। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरी तैयारियां की जा चुकी है। जरूरत पड़ने पर सुविधाएं बड़ा दी जाएगी। - डॉ. रत्ना भारती, सीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed