फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   in the occasion international women's day Dr. priyanka soni will be awarded

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने महिला उत्थान के लिए किया उल्लेखनीय कार्य, आज इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड से होंगी सम्मानित

Mon, 08 Mar 2021 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
in the occasion international women's day Dr. priyanka soni will be awarded
पूनम मलिक। - फोटो : Hisar
जिले की उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी को महिला उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें आठ मार्च को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन कार्यों में निभाई अहम भूमिका
इस अवॉर्ड के तहत उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी को 75 हजार की राशि दी जाएगी। बता दें कि डॉ. प्रियंका सोनी ने कैथल व हिसार में बतौर उपायुक्त और करनाल में बतौर निगमायुक्त रहते हुए महिलाओं के लिए मिशन चहक, पोषाहार, एनीमिया मुक्त हिसार, केयरवेल, विद्या वाहिनी बस सेवा, सहयोगिनी, शीरो रूम्स आदि कार्यक्रम संचालित किए।
विज्ञापन

ओलंपियन पूनम मलिक भी होंगी सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व ओलंपियन पूनम मलिक को भी उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि पूनम मलिक 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। इसके अलावा वर्ष 2016 मेें हुए ओलंपिक खेलों में भी उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा वह कॉमनवेल्थ, एशियन चैंपियनशिप, एशियन गेम्स व वर्ल्ड लीग राउंड में भी देश की तरफ से खेल चुकी हैं। पूनम ने बताया कि उसे इस बात की खुशी है कि उसे उसकी खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी। - फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed