फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In the name of fetal sex test, the broker took 40 thousand, the health department team arrested two

भ्रूण लिंग जांच के नाम पर दलाल ने लिए 40 हजार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
In the name of fetal sex test, the broker took 40 thousand, the health department team arrested two
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ दोनों आरोपी अंकित और जितेंद्र। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। नारनौल और चरखी दादरी स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने भ्रूण लिंग जांच करवाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक दलाल और उसके साथी को दबोचा है। इन्हें काबू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डिकोय की मदद ली। हालांकि टीम की कार्रवाई के दौरान अस्पताल का रिकॉर्ड तो दुरुस्त मिला, लेकिन उक्त अस्पताल के पीआरओ की इसमें संलिप्ता सामने आई है। इस आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने दलाल और निजी अस्पताल के पीआरओ के खिलाफ पीसी पीएनडीटी एक्ट की शिकायत दादरी सिटी थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नारनौल स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला एक गिरोह सक्रिय है और उक्त गिरोह सदस्य महेंद्रगढ़, झज्जर और दादरी में गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच के लिए जाते हैं। इस आधार पर नारनौल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक डिकोय तैयार की और उसका झज्जर जिले के गौरिया निवासी दलाल अंकित से संपर्क करवाया। इस दौरान 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ और सोमवार को भ्रूण लिंग जांच करवाने की बात दलाल अंकित ने कही।
विज्ञापन

नारनौल पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉक्टर हर्ष चौहान ने बताया कि डिकोय ने सोमवार सुबह दलाल से संपर्क किया तो उसने पहले महेंद्रगढ़ और फिर झज्जर में भ्रूण लिंग जांच करवाने की बात कही। इसके बाद दलाल ने झज्जर की बजाय दादरी के एक निजी अस्पताल में उन्हें आने के लिए। यहां आने से पहले समसपुर के समीप दलाल ने डिकोय से 40 हजार रुपये लिए और उन्हें दादरी के सिविल अस्पताल के समीप स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। वहां पहुंचने के बाद डिकोय का अल्ट्रासाउंड करवाया गया और इसके तुरंत बाद दादरी व नारनौल स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंच गई। टीम ने वहां से दलाल अंकित को काबू कर उसके पास से रुपये भी बरामद कर लिए। पूछताछ के दौरान अंकित ने बताया कि उक्त निजी अस्पताल के पीआरओ मोरवाला निवासी जितेंद्र के साथ उसकी पहचान है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अंकित और जितेंद्र दोनों के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत सौंप दी। इस कार्रवाई में दादरी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ. नरेंद्र और डॉ. नरेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड करवाकर गर्भ में बता दी बेटी, सफाई के लिए मांगे दस हजार और
डॉक्टर हर्ष चौहान ने बताया कि दादरी के निजी अस्पताल का रिकॉर्ड टीम को दुरुस्त मिला और उक्त अस्पताल के पीआरओ की इसमें संलिप्ता सामने आई। उन्होंने बताया कि दलाल ने डिकोय को गर्भ में बेटी बता दी, जबकि डिकोय की भ्रूण लिंग जांच की बजाय केवल अल्ट्रासाउंड करवाया गया था। इतना ही नहीं दलाल अंकित ने डिकोय को कहा कि गर्भ में पल रही बेटी की सफाई के लिए उन्हें दस हजार रुपये और देने पड़ेंगे।
पांच घंटे तक चली कार्रवाई
कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम दोपहर करीब ढाई बजे लोहारू रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंची थी। शाम करीब पौने छह बजे कार्रवाई करने के बाद नारनौल स्वास्थ्य विभाग की टीम रवाना हो गई, जबकि दादरी स्वास्थ्य विभाग की टीम देर शाम करीब साढ़े सात बजे तक वहीं डेरा डाले रही। इसके बाद पुलिस को दोनों आरोपी सुपुर्द किए गए।
पिता को देखकर फफक कर रो पड़ा एक आरोपी
निजी अस्पताल के पीआरओ एवं मामले का दूसरा आरोपी जितेंद्र के पिता भी देर शाम अस्पताल पहुंचा और उससे मामले की जानकारी ली। उस दौरान आरोपी रो पड़ा और उसने अपने पिता को दलाल अंकित द्वारा उसका झूठा नाम लेने की बात कही।

वर्जन
पिछले कुछ दिनों से हमें इस संबंध में गुप्त सूचना मिल रही थी और सोमवार को दलाल ने 40 हजार रुपये भ्रूण लिंग जांच के नाम पर लिए। दलाल अंकित के अलावा इस मामले में एक निजी अस्पताल के पीआरओ की संलिप्ता सामने आई है।
डॉ. हर्ष चौहान, नोडल अधिकारी पीएनडीटी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed