{"_id":"63b86c65e702077ce36ad6ae","slug":"in-the-case-of-making-ghee-from-cow-fat-the-corporation-formed-a-two-member-inquiry-committee-rohtak-police-reached-hisar-with-the-accused-driver-hisar-news-hsr6517934137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गोवंश की चर्बी से घी बनाने के मामले में निगम ने बनाई दो सदस्यीय जांच कमेटी, आरोपी चालक को लेकर हिसार पहुंची रोहतक पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गोवंश की चर्बी से घी बनाने के मामले में निगम ने बनाई दो सदस्यीय जांच कमेटी, आरोपी चालक को लेकर हिसार पहुंची रोहतक पुलिस
विज्ञापन
हिसार- हड्डा रोडी में पशुओं की हड्डी एकत्र करने के लिए रखे गए औजार
- फोटो : Hisar
हिसार। नगर निगम की तीन एकड़ हड्डा रोड़ी की जगह पर गोवंश की चर्बी से घी बनाने के मामले में दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में एक्सईएन व सीएसआई को शामिल किया गया है। कमेटी जांच करेगी कि क्या टेंडर की शर्तों के अनुसार ही हड्डा रोड़ी पर गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। वहीं, निगम प्रशासन ने पुलिस को हड्डा रोड़ी की टेंडर की शर्तों की कॉपी सौंपी। साथ ही रोहतक पुलिस आरोपी कैंटर चालक को लेकर हिसार पहुंची।
बता दें कि बुधवार रात को पुलिस ने रोहतक के मदीना टोल के पास पशुओं के मांस से भरा एक कैंटर पकड़ा था। कैंटर चालक ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि वह यह मांस हिसार स्थित हड्डा रोड़ी से लेकर दिल्ली की आजाद नगर मंडी जा रहा था। इसकी सूचना पर वीरवार को हिसार पुलिस, पशु पालन विभाग की टीम हड्डा रोड़ी पहुंची तो वहां बड़ी कढ़ाई में गोवंश की चर्बी से बनाया गया घी बरामद हुआ। पशुपालन विभाग ने घी के सैंपल जांच के लिए भरे थे।
निगम ने ठेकेदार से अभी तक नहीं की पूछताछ
निगम प्रशासन की तरफ से गठित की गई जांच कमेटी यह देखेगी कि अन्य शहरों में निकायों की तरफ से मृत पशुओं के उठान को लेकर लगाए गए टेंडर में क्या-क्या शर्तें हैं। उनके टेंडर की शर्तों में ठेकेदार की तरफ से मृत पशुओं का उठान करना व उसके अंगों को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए बेचना भी शामिल है। हालांकि अभी तक निगम प्रशासन ने ठेकेदार से किसी भी तरह की पूछताछ नहीं की है।
विज्ञापन
मृत पशुओं के अंगों को बेचा जाएगा, टेंडर में नहीं ऐसी कोई शर्त
निगम प्रशासन की तरफ से हड्डा रोड़ी को लेकर लगाए गए टेंडर में कुल 19 शर्तें हैं। उनमें ऐसी कोई शर्त का उल्लेख नहीं है कि ठेकेदार मृत पशुओं के अंगों को काटकर बेच सकता है। हालांकि नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार इस ठेके की एवज में निगम प्रशासन को प्रति वर्ष के हिसाब से 5 लाख रुपये का भुगतान कर रहा है। अब ठेकेदार सिर्फ मृत पशुओं को गड्ढों में दबाने के नाम पर निगम प्रशासन को 5 लाख रुपये का भुगतान तो नहीं करेगा। उसे इस ठेके से आय होगी, तभी वह निगम को भुगतान करेगा। इस ठेके में ठेकेदार को सिर्फ मृत पशुओं के अंगों जैसे उनकी खाल, हड्डियां आदि बेचने से ही आय हो सकती है।
बयान ----
हमने इस मामले की जांच के लिए अधिकारियों की कमेटी बना दी है। यह कमेटी जांच करेगी कि क्या ठेकेदार की तरफ से टेंडर की शर्तों के अनुसार ही काम किया जा रहा था। साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी टेंडर की शर्तों की कॉपी उपलब्ध कराई है ताकि वह जांच को आगे बढ़ा सकें। हमारी जांच पुलिस की जांच पर भी निर्भर करती है।
- प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम
एक किलोमीटर दूर तक बदबू
अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को दोबारा मौके का मुआयना किया। करीब एक किलोमीटर दूर से ही बदबू ने हड्डा रोडी का पता बता दिया। मौके पर करीब 1000 मीटर के दायरे में सैंकड़ों गोवंशों के कंकाल, चमड़ी व मांस बिखरा पड़ा है। चारों ओर इन कंकाल, चमड़ी, मांस को कुत्ते, चील नोचते नजर आए। कपड़ों की तरह गोवंश की चमड़ी को लटकाया गया है। ठेकेदार के कारिंदे शहर से मृत पशुओं को उठाकर इस जगह पर डालते हैं। यहां मृत गायों की चमड़ी उतरी जाती है। हड्डियों को साफ किया जाता है। यहां रखे गए बड़े कढ़ाहे में मांस व चर्बी को उबाला जाता है। चर्बी को फैक्टरी में भेजा जाता है।
मौका निरीक्षण के लिए मांस के साथ पकड़े कैंटर चालक को शुक्रवार हिसार स्थित हड्डा रोड़ी में लेकर आए थे। पूछताछ के बाद चालक को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। - राकेश कुुमार एएसआई, बहु अकरपुर थाना, जांच अधिकारी
मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। प्रशासन की नाक के नीचे इस प्रकार का कार्य हो रहा है। मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। दोषी को सजा मिलनी चाहिए। - सीताराम सिंगल, गो सेवक
गोवंश के मिले मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे दिए गए हैं। इस मामले में रोहतक बहुअकबरपुर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। चालक के खिलाफ केस भी दर्ज हो चुका है। - मंदीप सिंह, सदर थाना प्रभारी हिसार

हिसार- हड्डा रोडी में लगे पशु की हड्डियों के ढेर- फोटो : Hisar