{"_id":"68dadc3448399a9b3200d00c","slug":"in-sector-14-part-two-boundary-walls-for-parks-will-be-built-at-a-cost-of-7092-million-mla-savitri-laid-the-foundation-stone-hisar-news-c-21-hsr1020-720414-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर-14 पार्ट टू में 70.92 लाख से बनेंगी पार्काें की चहारदीवारी, विधायक सावित्री ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर-14 पार्ट टू में 70.92 लाख से बनेंगी पार्काें की चहारदीवारी, विधायक सावित्री ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
पार्कों के काम का शिलान्यास करतीं विधायक सावित्री।
हिसार। सेक्टर-14 पार्ट टू के छह पार्कों की चहारदीवारी का निर्माण कार्य सोमवार से शुरू हो गया। विधायक सावित्री जिंदल और मेयर प्रवीण पोपली ने पार्कों की चहारदीवारी का शिलान्यास किया। करीब 70.92 लाख रुपये की लागत से पार्कों का विकास किया जाएगा। विकास कार्य अलॉटमेंट के सात साल बाद शुरू हुआ है।
सितंबर 2023 में हिसार हरित विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इन पार्कों के विकास के लिए 1.43 करोड़ रुपये का एस्टीमेट मंजूर किया था। पार्कों की ग्रिलिंग, चहारदीवारी और गेट लगाने का काम किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया में कई बार अड़चनें आईं। पहली बार टेंडर पर कोई आवेदन नहीं आया। दूसरी बार कम रेट वाली एजेंसी मोलभाव में नहीं आई। तीसरी बार टेंडर तकनीकी कारणों से रद्द हो गया। अंत में चौथी बार टेंडर सफल रहा।
साल 2017 में सेक्टर-14 पार्ट टू के प्लॉटधारकों को प्लॉटों का मालिकाना हक दिया गया था, लेकिन पार्कों का विकास अभी तक नहीं हो सका था। विभाग ने पार्क के सामने वाले प्लॉटधारकों से अतिरिक्त शुल्क भी वसूला था। अब सात साल बाद पार्कों के विकास का काम शुरू हो गया है। विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।