{"_id":"6259b62983eaa51ced2e5a7c","slug":"in-ladwa-the-examinees-were-copying-with-another-s-answer-sheet-two-supervisors-relieved-hisar-news-hsr629205564","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडवा में परीक्षार्थी दूसरे की उत्तर पुस्तिका लेकर कर रहे थे नकल, दो सुपरवाइजर रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडवा में परीक्षार्थी दूसरे की उत्तर पुस्तिका लेकर कर रहे थे नकल, दो सुपरवाइजर रिलीव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को 12वीं कक्षा की केमेस्ट्री, अकाउंटेसी व लोक प्रशासन विषय की परीक्षा ली गई है। उड़नदस्ता टीमों ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकल कर रहे 10 परीक्षार्थियों के अनुचित साधन संबंधित केस (यूएमसी) बनाए। इनमें सबसे ज्यादा 9 यूएमसी लाडवा गांव के परीक्षा केंद्र में बनाए गए। कई परीक्षार्थी दूसरे की उत्तर पुस्तिका लेकर नकल कर रहे थे। इस दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर लाडवा परीक्षा केंद्र की दो सुपरवाइजर सुनीता व पुष्पा को रिलीव कर दिया गया। वहीं उड़नदस्ता टीमों को दो परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मी भी नहीं मिले। इसके कारण इन परीक्षा केंद्रों पर बाहरी लोगों को भीड़ ज्यादा नजर आई, जो नकल फेंकने की कोशिश कर रहे थे।
उपायुक्त विशेष उड़नदस्ता टीम से प्राचार्य ईश्वर सिंह ने बताया कि हमारी टीम ने लाडवा गांव के परीक्षा केंद्र में 7 यूएमसी बनाए। इनमें छात्राएं भी शामिल थीं। बोर्ड चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग टीम ने लाडवा स्कूल के परीक्षा केंद्र में ही पर्ची से नकल कर रही दो छात्राओं के यूएमसी बनाए व एक यूएमसी पटेल नगर स्कूल के परीक्षा केंद्र में बनाया। बोर्ड सचिव स्पेशल फ्लाइंग ने गढ़ी, हांसी, उमरा व लाडवा गांव के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। फ्लाइंग सदस्यों ने बताया कि इनमें से लाडवा परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस कर्मचारी भी तैनात नहीं थे। बाहरी लोगों हस्तक्षेप भी ज्यादा था। बोर्ड सचिव स्पेशल फ्लाइंग जब हांसी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-5 परीक्षा पर पहुंची तो उन्होंने कोई भी पुलिस कर्मचारी वहां तैनात नजर नहीं आया।
बोर्ड सचिव स्पेशल फ्लाइंग लाडवा के परीक्षा केंद्र में कार्यरत सुपरवाइजर पुष्पा रानी व सुनीता को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया है। वहीं अन्य परीक्षा केंद्रों पर नकल करने वाले परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए गए हैं। फ्लाइंग टीमों से मिली जानकारी के अनुसार कई परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मी न होने की भी सूचना मिली है। इस बारे में संबंधित अधिकारी से बातचीत करेंगे। - डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
शुक्रवार को हुई परीक्षा के दौरान 10 यूएमसी बनाए गए। इनमें सबसे ज्यादा यूएमसी लाडवा गांव के परीक्षा केंद्र में बनाए गए। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार।