फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In class 12th, the result of boys was 86.40 percent and that of girls was 92.79 percent

पेज वन...सीबीएसई बोर्ड: छोरियों ने गाड़ दिए लठ, इस बार लड़कों को पछाड़ा

Wed, 14 May 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 14 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
In class 12th, the result of boys was 86.40 percent and that of girls was 92.79 percent
हिसार के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं के रिजल्ट के बाद खुशी जाहिर करतीं छात्राएं। 
हिसार। सीबीएसई ने मंगलवार को 12वीं और 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम देखकर सफल विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। अनेक स्कूल संचालकों ने बच्चों को स्कूल बुलवाया और सामूहिक रूप से परिणाम देखने की व्यवस्था की। पंचकूला जोन में शामिल हिसार में इस बार भी लड़कियां लड़कों पर भारी पड़ीं। 12वीं में लड़कों का परीक्षा परिणाम 86.40 फीसदी और लड़कियों का 92.79 प्रतिशत रहा। पिछले साल 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़के आगे रहे थे। इस बार जिले ने 12वीं में 7वां और 10वीं 11वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

12वीं कक्षा में इस बार जिले से 7385 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 6595 विद्यार्थी पास हुए। इस लिहाज से परीक्षा परिणाम 89.30 प्रतिशत रहा। कुल 7418 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में बैठे 4028 लड़कों में से 3480 और 3357 लड़कियों में से 3195 लड़कियां उत्तीण हुई हैं। इससे पहले वर्ष 2024 में 12वीं का परिणाम 83.66 प्रतिशत रहा था। परीक्षा के लिए 4023 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 3989 ने परीक्षा दी । इनमें से 3337 छात्र पास हुए थे। इनका पास प्रतिशत 93.27 रहा था। लड़कियों में 3237 ने पंजीकरण कराया था और 3222 ने परीक्षा दी। इनमें से 3005 छात्राएं पास हुईं और पास प्रतिशत 87.95 रहा। वर्ष 2023 में 7591 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 7591 विद्यार्थी पास हुए थे।
विज्ञापन

10वीं में 92.19 प्रतिशत परिणाम के साथ जिला 11वें स्थान पर
सीबीएसई की दसवीं कक्षा के परिणाम में जिला पंचकूला जोन में 11वें स्थान पर रहा। ओवरऑल रिजल्ट 92.19 प्रतिशत दर्ज किया गया। छात्रों का परिणाम 89.84 और छात्राओं का परीक्षा परिणाम 95.48 प्रतिशत रिकॉर्ड रहा। जिलेभर में 5060 लड़कों और 3614 लड़कियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। इनमें से 5038 लड़के व 3606 लड़कियां परीक्षा में बैठीं। बोर्ड के अनुसार 4526 लड़के और 3443 लड़कियां पास हुईं हैं। पिछले साल जिले का ओवरऑल परिणाम 91.79 प्रतिशत रहा था। लड़कों का परिणाम 95.51 फीसदी और लड़कियों का 91.79 प्रतिशत दर्ज किया गया था। वर्ष 2023 में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 94.25 फीसदी और लड़कों का परिणाम 92.27 प्रतिशत दर्ज किया गया था। हालांकि वर्ष 2021 में 7622 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया था, लेकिन कोरोना के कारण सभी को सफल माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed