फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In Chirod, four miscreants riding a car broke the locks of five houses and looted cash and jewelery worth lakhs

Hisar News: चिड़ौद में कार सवार चार बदमाशों ने पांच मकानों के ताले तोड़ लाखों की नकदी-जेवर उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
In Chirod, four miscreants riding a car broke the locks of five houses and looted cash and jewelery worth lakhs
हिसार। चिड़ौद गांव में शनिवार रात 4 बदमाशों ने 4 घरों में चोरी और पांचवें घर में लूटपाट की वारदात की। इसके अलावा आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रहे युवक पर तेजधार हथियार से वार किया। बाद में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाश पांच घरों से करीब पौने चार लाख रुपये और 42 तोला सोने व 30 तोले चांदी के गहने ले गए। घटना की सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना प्रभारी रमेश मौके पर पहुंचे और जरूरी तथ्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जजपा के जिला प्रचारक मास्टर ताराचंद ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ शहर में रहते हैं। रात करीब एक बजे चार बदमाश मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद छत के रास्ते चोर उनके भाई दलीप के घर में घुस गए। चोर यहां से 70 हजार रुपये व 5 तोले सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके बाद मेवा सिंह के घर में रखे संदूक का तोला तोड़ा और करीब 70 हजार रुपये और पांच तोले सोने व चांदी के आभूषण ले गए। इसके बाद बदमाशों ने सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारी रमेश पंडित के घर को निशाना बनाया। आरोपी यहां से 60 हजार रुपये और चार तोले सोने के गहने ले गए।
विज्ञापन

आहट सुनकर बाहर आया तो देखा चार युवक खड़े थे
सुधीर श्योराण ने बताया कि रात करीब 3 बजे घर में आहट सुनाई दी। कमरे की जाली वाला दरवाजा खोलकर देखा तो चार युवक कमरे के बाहर खड़े थे। एक युवक ने तेजधार हथियार से वार किया, लेकिन उसने तुरंत जाली बंद कर दी। इसके बाद मुंह पर कपड़ा बांधे युवक उल्टे पांव घर से बाहर निकलने लगे। आंगन में सो रहे पिता अजमेर श्योराण के साथ मिलकर आरोपियों को पकड़ना चाहा लेकिन वे फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेर श्योराण का कहना है कि आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच होगी। चोरों ने आपस में हाथ पकड़े हुए थे और हप हप बोलकर पीछे जा रहे थे। भागते हुए एक बदमाश का तौलिया वहीं गिर गया। बदमाश संदूक का ताला तोड़कर एक लाख 61 हजार रुपये, 500-500 रुपये की 15 नोटों की माला के अलावा 28 तोले सोने के जेवरात और 30 तोला चांदी के आभूषण ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि बदमाश कार में बैठकर आए। वारदात को अंजाम देने के बाद गांव से कुछ दूर खेत में बैठक कर बदमाशों ने आपस में सामान का बंटवारा किया। सुबह खेत में जेवरात के खाली डिब्बे मिले हैं।

बयान ----
चार मकानों में चोरी और एक घर में लूटपाट की वारदात हुई है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में हाेंगे।
- रमेश कुमार, आजाद नगर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed