{"_id":"5859807e4f1c1b1864e3a4d2","slug":"improved-road-in-hisar-in-short-time-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द सुधरेंगी गारंटी पीरियड वाली सड़कें, ठेकेदारों को नहीं देंगे ढील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द सुधरेंगी गारंटी पीरियड वाली सड़कें, ठेकेदारों को नहीं देंगे ढील
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
हुडा
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा से निगम में गए 12 सेक्टरों की सड़कों की जर्जर हालात पर हुडा एडमिनिस्ट्रेटर ने सख्ती दिखाई है। हुडा एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश यादव ने सिविल इंजीनियरिंग विंग से गारंटी पीरियड यानी मेंटेनेंस वर्क की कंडीशन पर हुए कार्यों की लिस्ट मांगी है।
विज्ञापन
एडमिनिस्ट्रेटर ने कहा है कि अब ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा कि ठेकेदार व हुडा के सिविल इंजीनियर टाइम स्पेंड करने की फिराक में रहें। हर हाल में गारंटी पीरियड की सड़कें अब ठेकेदारों को ही मेनटेन करनी होगी। हालांकि निगम को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं कि निगम अधिकारियों के पास इन सड़कों की लिस्ट होनी चाहिए।
विज्ञापन
अधिकारियों को सख्त निर्देश
एडमिनिस्ट्रेटर ने कहा कि कार्यालय से निर्देेश जारी कर दिए हैं कि सिविल इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी एक एक सड़क पर जाकर मौका निरीक्षण करेंगे। इसकी रिपोर्ट भी कार्यालय में उपस्थित करवाएंगे।
विज्ञापन
आरडब्लयूए बोली
सेक्टरों की आरडब्लयूए ने कहा है कि हुडा अधिकारी नई सड़कें तो नहीं बना रहा मगर गारंटी वाली सड़कों पर भी ध्यान नहीं। हुडा के पास 2 साल की मेंटेनेंस व पांच साल मेंटेनेंस पीरियड वाली सड़कें हैं। इन सड़कों की मेंटेनेंस करवाने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
सेक्टर 9-11 आरडब्लयूए प्रवीन कुमार व सेक्टर 13 आरडब्लयूए के प्रधान सुुभाष सैनी का आरोप है कि गारंटी वाली सड़कों को न बनाने में अधिकारियों की रुचि न होना ठेकेदारों से मिलीभगत की और इशारा कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेक्टरों का कोई वारिस नहीं है। जब से निगम में गया है हालात खस्ता हो गई है। जब भी अधिकारियों के पास जाते हैं हुडा अधिकारी कहते हैं निगम करेगा निगम अधिकारी कहते हैं हुडा अधिकारी करेंगे।
इन सेक्टरों की हालात खराब
सेक्टर 13, सेक्टर 14, सेक्टर 15, सेक्टर 16-17, सेक्टर 9-11, सेक्टर 27-28, सेक्टर मेला ग्राउंड एरिया, पीएलए, अर्बन इस्टेट सहित सभी सेक्टरों की हालात खराब है। सड़कें लगभग सारी टूटी हुई हैं।
मंगलवार को ही मैंने इंजीनियरिंग विंग से गारंटी पीरियड वाली सड़कों की लिस्ट मांगी है। ऐसा नहीं होगा कि ठेकेदार या अधिकारी टाइम निकालते रहें। ठेकेदारों को हर हालात में गारंटी पीरियड वाली सड़कों को मेनटेन करना होगा। संबंधित विंग के अधिकारियों को मौका मुआयना कर सड़कों की हालात बारे भी रिपोर्ट मांगी है।
- दिनेश यादव, एडमिनिस्ट्रेटर हुडा