{"_id":"658c63992f02b2e15f00bbcc","slug":"illegal-cuts-made-on-camry-four-lane-can-prove-fatal-in-fog-hisar-news-c-21-hsr1005-288606-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कोहरे में जानलेवा साबित हो सकते हैं कैमरी फोरलेन पर बने अवैध कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कोहरे में जानलेवा साबित हो सकते हैं कैमरी फोरलेन पर बने अवैध कट
विज्ञापन
हिसार।
शहर के नवनिर्मित कैमरी फोरलेन रोड पर बने अवैध कट कोहरे में जानलेवा साबित हो सकते हैं। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद बीएंडआर ने ज्यादातर कटों को बंद कराने का फैसला किया था, लेकिन आज तक इन कटों को बंद नहीं किया गया है।
बता दें कि बीएंडआर की तरफ से बालसमंद नहर से लेकर आर्यन स्कूल तक कैमरी रोड को कुछ समय पहले ही फोरलेन बनाया गया है। आरओबी को छोड़ दें तो इस रोड की लंबाई करीब 2.1 किलोमीटर है। इस रोड पर ठेकेदार ने 30 कट बना दिए। इनमें से काफी कट तो मात्र 15 से 20 फुट की दूरी पर ही बने हुए हैं। रोड का निर्माण कार्य पूरा होने के साथ इन अवैध कट के कारण कई हादसे हुए, जिनमें कुछ वाहन चालकों को चोटें भी आईं। इस पर लोगों ने अवैध कटों को बंद उठाने की मांग शुरू कर दी।
बीएंडआर ने सर्वे करवाकर बनाया था एस्टीमेट
लोगाें की मांग को देखते हुए बीएंडआर ने रोड का सर्वे करवाकर एस्टीमेट तैयार करवाया था। यह एस्टीमेट लाखों रुपये का बना था। हालांकि बाद में बीएंडआर ने इस एस्टीमेट को रद्द कर एक एनजीओ के माध्यम से इन कटों को बंद करवाने का फैसला किया। इसके बाद एनजीओ की एक टीम ने बीएंडआर के अधिकारियों के साथ मिलकर मौके का सर्वे भी किया था और 30 में ज्यादातर कटों को बंद करवाने की रिपोर्ट तैयार की। मगर, आज तक एनजीओ की तरफ से इन कटों को बंद करने का काम शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन
यूं बने हैं अवैध कट
आरओबी के खत्म होने से लेकर आर्यन स्कूल तक इस रोड पर 30 कट बने हुए हैं। इनमें से कुछ कट 15 से 20 फुट की दूरी पर ही बने हुए हैं। यही नहीं एक वॉशिंग स्टेशन के लिए विशेष रूप से एक कट बनाया गया है, जबकि एक पेट्रोल पंप के लिए दो कट दिए हुए हैं। इसके अलावा एक घर विशेष के लिए एक कट बनाया गया है। इसके अलावा निगम एरिया के बाहर बनी अवैध कॉलोनियों के लिए भी कट दिए गए हैं।
कुछ दिन पहले ही मेरी एनजीओ से बातचीत हुई है। वह अपने मुख्यालय से काम शुरू करने की अनुमति ले रहे हैं। अनुमति मिलने के साथ ही कट बंद करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
रजनीश कुमार, एक्सईएन, बीएंडआर