फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Illegal colony was being established on 30 acres near Arya Nagar, District Town Planner used yellow claw

Hisar News: आर्य नगर के पास 30 एकड़ में बसाई जा रही थी अवैध कॉलोनी, जिला नगर योजनाकार ने चलाया पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Illegal colony was being established on 30 acres near Arya Nagar, District Town Planner used yellow claw
आर्य नगर में अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को जेसीबी से तोड़ते हुए। - फोटो : 1
हिसार। जिला नगर योजनाकार विभाग ने मंगलवार को आर्य नगर के पास 30 एकड़ में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर पीले पंजे की कार्रवाई की। इसके अलावा टीम ने एनएच 52 पर दो अवैध ढाबों को भी ध्वस्त किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आर्य नगर के पास 30 एकड़ में आर्य नगर कॉलोनी के नाम कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण किया जा चुका था। इस कॉलोनी पर कार्रवाई को लेकर जिला नगर योजनाकार विभाग ने जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की थी। इस पर पंचायती राज विभाग के एसडीओ विजेंद्र सिवाच को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। मंगलवार दोपहर टीम दल-बल के साथ मौके पहुंची। इस दौरान यहां कॉलोनी में बनी इंटरलॉकिंग सड़कों को उखाड़ दिया गया। साथ ही 10 चहारदीवारी व 3 फार्म हाउस को भी ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद टीम एनएच 52 पर पहुंची। यहां पंघाल ढाबा व विराज ढाबा के नाम से दो ढाबे बिना सीएलयू के ग्रीन बेल्ट में चलाए जा रहे थे। जेसीबी की मदद से इन ढाबों को भी गिरा दिया गया। यह कार्रवाई शाम 5 बजे तक खत्म हुई। इस मौके पर डीटीपी गुंजन वर्मा, एफआई दीपक शर्मा सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed