फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   IIVER students met Luvas VC regarding solution

Hisar News: समाधान को लेकर लुवास के वीसी से मिले आईआईवीईआर के विद्यार्थी

Tue, 13 Feb 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
IIVER students met Luvas VC regarding solution
हिसार। फीस बढ़ोतरी वापस लेने, परीक्षाएं कैंप में करवाने व इंटर्नशिप में अंक काटने की धमकी देने व मानसिक प्रताड़ना देने के विरोध में आईआईवीआर बहु अकबरपुर के बीवीएससी विद्यार्थियों का लुवास कैंपस में चौथे दिन भी धरना जारी रहा। सोमवार को विद्यार्थी अपनी समस्या को लेकर वीसी ऑफिस में मिलने गए तो वहां पर मामले में जांच कर रही कमेटी के सदस्यों ने उन्हें कहा कि वे उनका ही काम कर रहे हैं। वहीं विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि अगर उनके काम में किसी तरह की ढिलाई बरती गई तो वे सोमवार शाम से या मंगलवार सुबह से भूख हड़ताल पर बैठने को मजूबर होंगे। इसकी जिम्मेदारी लुवास प्रशासन की होगी। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनके कुछ सदस्य दिल्ली और चंडीगढ़ में भी मंत्री से मिलने गए हैं। इसके अलावा रोहतक में सीएम की रैली में भी विद्यार्थी अपने मामले को लेकर मिलने गए हैं। वहीं हरियाणा वेटरनरी एसोसिएशन ने भी विद्यार्थियों का समर्थन में लेटर जारी किया था।
विज्ञापन



गौरतलब है कि विद्यार्थियों ने बताया कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी एजुकेशन एंड रिसर्च कॉलेज बहु अकबरपुर ने वर्ष 2019 बैच के विद्यार्थियों की फीस 45 प्रतिशत तक बढ़ा दी। इस कारण से विद्यार्थियों पर 7 लाख रुपये तक का आर्थिक बोझ आ गया है। संस्थान उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। जब उन्होंने इसकी शिकायत लुवास प्रशासन से की तो यहां से एक टीम भी बहु अकबरपुर गई, लेकिन संस्थान ने टीम के सामने विद्यार्थियों को अपना पक्ष भी नहीं रखने दिया। आखिरकार उन्हें लुवास में आना पड़ा। मगर जब यहां भी उनकी बात नहीं बनी तो उन्हें यहां धरना देना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed