{"_id":"58c057dd4f1c1b9465dc4a34","slug":"ig-hisar-amitabh-dhillo-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ ढिल्लों होंगे हिसार के नए आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमिताभ ढिल्लों होंगे हिसार के नए आईजी
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
IG hisar
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को नशा व हिंसा के खिलाफ खड़ा करने वाले आईजी ओपी सिंह को पदोन्नति देकर एडीजीपी मुख्यालय नियुक्त किया गया है। 1997 बैच के अमिताभ ढिल्लों हिसार के नए आईजी होंगे। आईजी ओपी सिंह के कार्यकाल को याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के बाद आईजी ओपी सिंह ने हिसार रेंज में अभियान चलाया था।
यूथ अंगेस्ट वायलेंस एंड ड्रग्स के नाम से शुरू किए गए इस कैंपेन में आईजी ओपी सिंह को बेहद सफलता मिली। हजारों युवाओं के साथ उनके हिसार में मैराथन का आयोजन किया। इसके बाद जींद में भी हजारों युवाओं ने मैराथन में हिस्सा लेकर नशे व हिंसा के खिलाफ संदेश दिया। आईजी की ओर से ही सीएम मनोहरलाल के सामने राहगिरी का प्रस्ताव रखा गया था। आईजी के इस प्रस्ताव को सीएम ने स्वीकार करते हुए नवंबर से हिसार में राहगिरी शुरू की थी। बेहतर काम के चलते आईजी ओपी सिंह को 26 जनवरी के दिन राष्ट्रपति की ओर से पुलिस पदक दिया गया। इसके अलावा कई अन्य कैंपेन भी चलाए गए।
विज्ञापन
आईजी ओपी सिंह पंचायतों के साथ भी सीधे तौर पर जुडे़। उन्होंने गोल्फ विद सरपंच शुरू किया था। गांव की पंचायतों को सम्मान भी दिया गया। कई बार सरपंचों के सम्मेलन को भी संबोधित किया। आईजी ओपी सिंह ने कहा कि वे हिसार से मिले प्यार को कभी नहीं भुला सकेंगे।
विज्ञापन