फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If the woman slapped, the head denied, said - political conspiracy

चने की तुलाई को लेकर मजदूर महिला व मंडी प्रधान केडिया के बीच विवाद, महिला ने जड़ा थप्पड़, प्रधान ने नकारा 21-47-32

Tue, 16 Jun 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
If the woman slapped, the head denied, said - political conspiracy
If the woman slapped, the head denied, said - political conspiracy - फोटो : Hisar
भाजपा की एक महिला नेता के थप्पड़ कांड का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि सोमवार को एक और मंडी प्रधान (भाजपा कार्यकर्ता) नए थप्पड़ कांड का हिस्सा बन गया। मामले में एक महिला मजदूर द्वारा इस भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की बात कही जा रही है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता ने थप्पड़ की बात को पूरी तरह नकारते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नई अनाज मंडी में सोमवार शाम साढ़े सात बजे के करीब चने की तुलाई के दौरान एक महिला मजदूर और न्यू ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के प्रधान छबीलदास केडिया के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने एसोसिएशन के प्रधान को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस के दखल केे बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

ये आरोप लगाए महिला ने
मंडी में लेबर का काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया कि वह मंडी में चने की तुलाई कर रही थी। इस दौरान छबीलदास केड़िया मौके पर पहुंचा और तुलाई कहीं और करने को कहा। उसके अनुसार तुलाई में पांच किलोग्राम चना कम तौला जा रहा था, जिस कारण वह उसे वहां से हटाना चाहता था। महिला ने आरोप लगाया कि प्रधान ने उसे अपशब्द कहते हुए हाथ पकड़कर साइड में कर दिया और महिला को पुलिस से पिटवाने की धमकी भी दी। महिला के अनुसार उसे इस बात पर गुस्सा आ गया और उसने प्रधान को थप्पड़ जड़ दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मंडी में मजदूरों से तीन-तीन बार माल की तुलाई व भराई करवाई जाती है, लेकिन मजदूरी का पैसा एक बार का ही दिया जाता है। घटना के समय मौके पर काफी संख्या में मजदूर इकट्ठा हो गए और हंगामा कर दिया। इसी बीच मामले की सूचना पाकर अनाज मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा कोई बड़ा मामला नहीं है। तुलाई को लेकर कोई बात हुई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मैंने महिला से किसी तरह का अभद्र व्यवहार नहीं किया और न ही महिला ने मुझे थप्पड़ मारा है। यह एक राजनीतिक साजिश है, जिसके तहत मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
- छबीलदास केडिया, प्रधान, न्यू ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन, हिसार
मंडी में चने की तुलाई को लेकर विवाद हुुआ था। दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझौता करवा दिया गया है।
- रविंद्र, चौकी प्रभारी, नई अनाज मंडी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed