फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If the streets of the city are not freed from the destitute animals, then they will be tied in the corporation office.

बेसहारा पशुओं को पकड़ने की मांग को लेकर हिसार संघर्ष समिति ने निगमायुक्त को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
If the streets of the city are not freed from the destitute animals, then they will be tied in the corporation office.
हिसार। हिसार संघर्ष समिति ने शहर के बेसहारा पशुओं से दिनों दिन बढ़ते हादसों के मुद्दे को लेकर वीरवार को नगर निगम कमिश्नर राहुल हुड्डा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द बेसहारा पशुओं को पकड़ने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि अगर निगम प्रशासन ने जल्द ही शहर की सड़कों को बेसहारा पशु मुक्त नहीं किया तो वे खुद पशुओं को पकड़कर निगम कार्यालय में बांध देंगे।
विज्ञापन

इस पर निगम आयुक्त हुड्डा ने प्रतिनिधिमंडल का आश्वस्त किया कि इस महीने के मध्य तक बेसहारा पशुओं को पकड़ने के कार्य में तेजी लाई जाएगी। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने कहा कि शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। उनके हमले से शहरवासी रोज चोटिल हो रहे हैं। समिति पहले भी निगम प्रशासन का ध्यान इस तरह की घटनाओं पर दिला चुकी है, लेकिन बार-बार आगाह करने के बावजूद निगम प्रशासन की तरफ इन पशुओं को पकड़ने का कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किया गया। इस मौके पर उनके साथ पार्षद जगमोहन मित्तल, सेक्टर 15 के प्रधान योगराज गर्ग, पीएलए प्रधान सतपाल ठाकुर, अर्बन एस्टेट के महासचिव राकेश आर्य, मनजीत, ओम बागड़ी व शिवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निगम ने मंगाली गोशाला से गाड़ी मंगवाई
उधर, निगम प्रशासन ने मंगाली गोशाला से गाड़ी मंगवा ली है। मगर गाड़ी का हाईड्रोलिक सिस्टम खराब पड़ा है, जिसे ठीक करवाया जा रहा है। संभावना है कि गाड़ी के ठीक होने के साथ ही पशु पकड़ने का अभियान दोबारा से शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed