{"_id":"674df69bd9a554808d07185d","slug":"if-the-road-is-not-built-the-residents-of-ghoda-farm-road-area-will-protest-by-playing-drums-on-december-16-in-the-municipal-corporation-hisar-news-c-21-hsr1005-517264-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सड़क नहीं बनने पर नगर निगम में 16 दिसंबर को ढोल बजाकर प्रदर्शन करेंगे घोड़ा फार्म रोड क्षेत्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सड़क नहीं बनने पर नगर निगम में 16 दिसंबर को ढोल बजाकर प्रदर्शन करेंगे घोड़ा फार्म रोड क्षेत्रवासी
Mon, 02 Dec 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
हिसार में बैठक के बाद जानकारी देते वीरेन्द्र नरवाल व अन्य क्षेत्रवासी।
हिसार। घोड़ा फार्म मार्केट रोड के निवासी 16 दिसंबर को नगर निगम में ढोल बजाकर प्रदर्शन करेंगे। सड़क का निर्माण न होने पर क्षेत्रवासियों ने निगम प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर रोष जताया है।
सोमवार को घोड़ा मार्केट मार्केट एसोसिएशन की बैठक प्रधान वीरेन्द्र नरवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कहा गया कि इस क्षेत्र में स्कूल व कॉलेज है जिनमें लड़कियां आती-जाती रहती हैं। महिलाएं व बुजुर्ग भी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में नगर निगम प्रशासन को यहां सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिए वहीं पुलिस प्रशासन को पुलिस गश्त भी बढ़ानी चाहिए।
इसके अलावा क्षेत्र में सड़क निर्माण की दिशा में कार्य बिल्कुल मंद गति से चल रहा है। ऐसे में नहीं लगता कि क्षेत्रवासियों की सड़क बनवाने की मांग जल्द पूरी हो पाएगी। ऐसे में बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 15 दिसंबर तक घोड़ा फार्म रोड का सड़क निर्माण कार्य नहीं होता हैे तो 16 दिसंबर को नगर निगम अधिकारियों को जगाने के लिए ढोल बजाकर निगम में क्षेत्रवासी प्रदर्शन करेंगे। बैठक में उप प्रधान चिरंजी लाल गोयल, सचिव कृष्ण वर्मा, सह सचिव पंकज उर्फ बाबा, कोषाध्यक्ष अमर सिंह, विनोद चौटाला, सुभाष बिश्नोई, नवीन यादव आदि मौजूद रहे।