फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If the merit list was not released, the students locked the college gate

मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई तो विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
If the merit list was not released, the students locked the college gate
कॉलेज के गेट को ताला लगाकर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। - फोटो : Hisar
हांसी। ओपन काउंसिलिंग की मेरिट लिस्ट जारी नहीं होने के विरोध में छात्र संगठन पीएसएफ के बैनर तले विद्यार्थियों ने सोमवार को राजकीय महाविद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि 5 अक्तूबर को राजकीय महाविद्यालय हांसी में ओपन काउंसलिंग की गई, लेकिन इस काउंसलिंग का किसी विद्यार्थी को नोटिस नहीं दिया गया। इसकी जानकारी मांगी तो कॉलेज प्रशासन ने एक बार तो ओपन काउंसलिंग के लिए मना कर दिया, लेकिन बाद में माना कि ओपन काउंसलिंग हुई है। विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट मांगी तो कॉलेज प्रशासन ने देने से इनकार कर दिया। विद्यार्थी जब शनिवार को गए तो कॉलेज प्रशासन ने एक घंटे बाद मेरिट लिस्ट जारी करने की बात कही थी, लेकिन जारी नहीं की।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को भी विद्यार्थियों ने ओपन काउंसलिंग की मेरिट सूची लगाने की मांग की। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के मुख्यद्वार पर ताला लगा दिया और डफली बजाकर जमकर नारेबाजी की। गेट बंद करने के दौरान आशुतोष, सागर, निमिता, शालू, प्रदीप, रुद्र, नायरा, सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। साथ ही 5 अक्तूबर को किए गए फर्जी दाखिले रद्द करने और कॉलेज प्रशासन से इसमें शामिल प्राध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। विद्यार्थियों का आरोप है कि जब मेन गेट पर ताला लगा रखा था तो कॉलेज प्रशासन का रवैया बेहद ही खराब था। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद छात्र-छात्राओं के साथ हाथापाई की और उन्हें बुरा भला कहा गया। कॉलेज प्रशासन ने उस के बाद पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मामले को सुलझाने की कोशिश की। लेकिन छात्र-छात्राएं कॉलेज का गेट खोलने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। उसके बाद नायब तहसीलदार जगबीर सिंह ने आकर छात्र-छात्राओं की समस्या को सुना और 5 अक्तूबर की मेरिट लिस्ट जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed