फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   If the demands are not accepted, all the universities will perform for 3 hours daily for a week.

मांगे नहीं मानी तो सभी विश्वविद्यालय में एक हफ्ते तक चलेगा तीन घंटे का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
If the demands are not accepted, all the universities will perform for 3 hours daily for a week.
मांगें नहीं मानी तो सभी विश्वविद्यालय में एक हफ्ते तक रोज करेंगे 3 घंटे का प्रदर्शन
विज्ञापन

रोहतक की एमडीयू में हुई प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के शिक्षक और गैर-शिक्षकों की बैठक
हिसार। सरकार ने विश्वविद्यालय स्तर पर शिक्षकों की भर्तियां अपने हाथ में लेने का प्रयास कर रही है। इसके विरोध में रविवार को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के शिक्षक और गैर-शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें फैैसला लिया गया कि अगर सरकार ने विश्वविद्यालय स्तर पर शिक्षकों की भर्तियां या फिर तबादले नीति अपने हाथ में ली तो वे 18 नवंबर से 23 नवंबर तक हर विश्वविद्यालय में 3 घंटे तक प्रदर्शन करेंगे, जोकि सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
ऑल हरियाणा शिक्षक फेडरेशन के चेयरमैन डॉ. विकास सिवाच और हरियाणा के गैर-शिक्षक कर्मचारी फेडरेशन के चेयरमैन दयानंद सोनी ने सहमति के बाद यह फैसला लिया है। चेयरमैन डॉ. विकास सिवाच और हरियाणा गैर-शिक्षक फेडरेशन के चेयमैन दयानंद सोनी ने बताया कि सरकार जैसे ही इन प्रकार के आदेश करती है तो विश्वविद्यालय के कुलपति विरोध करने की बजाय इसकी पालना करने में लगे जाते हैं। उन्होंने बताया कि इससे प्रतीत होता है कि विश्वविद्यालय के कुलपति अब सरकार की कठपुतली बनकर रह गए।
विज्ञापन

17 को सीएम से लेकर शिक्षा मंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन
सिवाच ने बताया कि 17 नवंबर को सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षक, गैर शिक्षक और छात्र संयुक्त रुप से कुलपति के माध्यम से मुख्यमंत्री, कुलाधिपति, शिक्षा मंत्री, चेयरमैन यूजीसी और मानव संसाधन मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। अगर 23 नवंबर तक आदेश को वापस नहीं लिया तो वे बड़ा फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed