{"_id":"5d5d9b118ebc3e6c19388340","slug":"icg-team-raid-hisar-news-rtk5130792160","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर पुलिस के साथ आईसीजी टीम का छापा, 315 बेटिकट पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर पुलिस के साथ आईसीजी टीम का छापा, 315 बेटिकट पकड़े
विज्ञापन
ेलवे स्टेशन पर बिना प्लेटफार्म टिकट घूम रहे विद्यार्थी को पकड़े खड़े पुलिसकर्मी व टिकट चेकर।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आईसीजी (वरिष्ठ चल लेखा निरीक्षक) की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ छापामारी करते हुए एक ही दिन में 315 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। बीकानेर और जोधपुर मंडल से पहुंची टीम में शामिल 25 सदस्यों ने हिसार को बेस बनाते हुए भिवानी तक चेकिंग की। सुबह से देर शाम तक टीम हिसार से भिवानी तक ट्रेनों में चेकिंग करती रहीं। चेकिंग के दौरान मिले 315 बेटिकट यात्रियों पर साढ़े 94 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इतना ही नहीं, इनमें आठ से दस महिलाएं भी शामिल थीं, जिनके पास टिकट नहीं था। अब टीम वीरवार को भी हिसार को मुख्य बेस बनाते हुए भिवानी तक चेकिंग करेगी।
दरअसल, आईसीजी की टीम बुधवार सुबह ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। पहले टीम ने प्लेटफार्म पर टिकट चेकिंग की। इस दौरान काफी यात्रियों के पास टिकट तक नहीं मिली तो कई यात्री पैसेंजर की टिकट लेकर एक्सप्रेस में बैठकर आ रहे थे। इस दौरान टीम ने बेटिकट यात्रियों पर जुर्माना लगाते हुए उन्हें चेतावनी दी कि वह आगे से बेटिकट यात्रा न करें। टीम की ओर से राजगढ़ रूट पर भी चेकिंग की गई। चेकिंग में मुख्य रूप से जेएल मीणा, जलधारी लाल, एसके जैन, एके चक्रवर्ती, आरसी शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।
12 ट्रेनें रहीं रद्द, 30 फीसदी फर्क पड़ा
बुधवार को 12 ट्रेनें रद्द रहीं। कारण है कि रेलवे के राजपुरा जंक्शन बठिंडा रेलखंड व धुरी स्टेेशन पर इंटरलॉकिंग का कार्य के चलते यातायात बंद किया गया है। ऐेसे में टीम पूरे दिन में सात ट्रेनों में ही चेकिंग कर पाई। यदि सभी ट्रेनें चलती तो जुुर्माना भी काफी बढ़ सकता था। वहीं ट्रेनें रद्द होने पर 30 प्रतिशत जुर्माना का फर्क पड़ा है।
विज्ञापन
हर दो डिब्बे के बाद खड़ी हो गई आईसीजी की टीम
सुबह साढ़े 11 बजे गोरखधाम ट्रेन हिसार पहुंची। इस दौरान आईसीजी की टीम ने अपनी प्लानिंग करते हुए पूरी गाड़ी की चेकिंग की। हर दो डिब्बे के बाद आईसीजी की टीम खड़ी दिखाई दी। इस दौरान बेटिकट यात्रियों पर शिकंजा कसते हुए जुर्माना लगाया गया। वहीं काफी बेटिकट यात्रियों ने पैसे नहीं होने की बात भी कही, लेकिन जब उनकी तलाशी ली गई तो उनकी जेब से पैसे निकले और जुर्माना भरवाया गया।
बुधवार को हिसार को मुख्य बेस बनाते हुए बेटिकट यात्रियों पर शिकंजा कसा गया। हमारी ओर से वीरवार को भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा। सभी ट्रेनों में चेकिंग की जाएगी। बेटिकट यात्री को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
- आरसी शर्मा, वरिष्ठ चल लेखा निरीक्षक।