फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   I will try my best for the shortest alternate route, will sit on dharna with you if I don't get it: Sihag

सबसे छोटे वैकल्पिक मार्ग के लिए मैं पूरी कोशिश करूंगा, नहीं मिलने पर आपके साथ धरने पर बैठूंगा : सिहाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
I will try my best for the shortest alternate route, will sit on dharna with you if I don't get it: Sihag
विधायक जोगीराम सिहाग के समक्ष ग्रामीणों की मांग रखते ओपी कोहली व अन्य। - फोटो : Hisar
हिसार। गांव तलवंडी राणा के बस स्टैंड पर हिसार तक सबसे छोटे वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने शुक्रवार को वहां से गुजर रहे विधायक जोगीराम सिहाग को रोक लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसने हलके विधायक होने के नाते वैकल्पिक रास्ता दिलाने के बारे में पूछा। इस पर विधायक ने कहा कि वह ग्रामीणों को सबसे छोटा वैकल्पिक मार्ग दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो उनके साथ धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीण विधानसभा डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा के निवास पर भी पहुंचे और उन्हें रोड संबंधी मांगपत्र देकर जल्द से जल्द सबसे छोटा वैकल्पिक मार्ग देने की मांग उठाई। बता दें कि हिसार हवाई अड्डे की पट्टी के विस्तार के कारण बरवाला रोड बंद होने जा रहा हे। ऐसे में ग्रामीणों को हिसार तक आने में परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का सुझाव : सेक्टर-3 से दिया जा सकता है वैकल्पिक मार्ग
इस मांग को लेकर गांव तलवंडी राणा के बस स्टैंड पर ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। तलवंडी राणा रोड बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओपी कोहली ने कहा कि सरकार उनकी मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। वैकल्पिक रोड यहां के गांवों के लोगों के लिए बेहद जरूरी है। सरकार तुरंत हमारी मांग को पूरा कर सेक्टर-3 से वैकल्पिक मार्ग दे ताकि वर्तमान रोड बंद होने से पैदा हो रही लोगों की मुश्किलें दूर हो सकें। इस अवसर पर भूपेंद्र गंगवा, पूर्व सरपंच धर्मपाल सिवाच, सुशील आनंद, सोनिया आनंद पार्षद बरवाला, सुखविंदर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र कोहली, प्रकाश हाकला, होशियार सिंह सिवाच, राजेश गोरसी, तिरलोक पंच, जयपाल गुरी, मास्टर सूबे सिंह, सुरेंद्र कोहली, एडवोकेट मनोज कोहली, कृष्ण मुक्कड़ ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed