फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   I never thought Pramila would take such a drastic step...

Hisar News: सोचा नहीं था प्रमिला इतना बड़ा कदम उठा लेगी...

Mon, 26 Jan 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 26 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
I never thought Pramila would take such a drastic step...
हांसी। गांव मय्यड़ के पास शनिवार को मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या करने वाली महिला प्रमिला और उसकी छह वर्षीय बेटी निकिता का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। गांव भगाना में परिजनों की ओर से मां-बेटी का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन घायल तीन वर्षीय प्रीति की स्थिति बनी हुई है। अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

प्रमिला (35) की शादी गांव भगाना निवासी नरेंद्र के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, चार बेटियां होने के कारण वह अक्सर मायूस रहती थी। परिजन उसे बेटियों को ही बेटा मानकर खुश रहने की सलाह देते थे। सोचा नहीं था कि प्रमिला इतना बड़ा कदम उठाएगी। फिलहाल पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। जीआरपी ने ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। हिसार जीआरपी के एसआई बलबीर ने बताया कि शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जीआरपी हिसार से जांच अधिकारी बलबीर ने बताया कि परिजनों की तरफ से शिकायत दी गई तो उस आधार पर कार्रवाई करेंगे। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
प्रमिला की मां ने कुछ दिन पहले आंखों का ऑपरेशन करवाया था। उसके मायके पक्ष का परिवार भी उत्तम नगर में रहता है। वह शनिवार को मां का हाल पूछने की बात कहकर घर से दोनों बेटियों छह वर्षीय निकिता व तीन वर्षिय प्रीति को लेकर निकली थी। भगाना से मय्यड़ पहुंची तो वह रेलवे फाटक से रेलवे ट्रैक पर हांसी की तरफ चलने लगी। रामायण गांव से पहले पहुंची तो हांसी से हिसार की तरफ आ रही मालगाड़ी के नीचे आने से उसकी व छह वर्षीय बेटी की मौत हो गई। छोटी बेटी किसी तरह से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed