{"_id":"65b14f92cfe4a8dd4a0ae7f8","slug":"husbands-of-two-government-women-doctors-run-private-hospital-investigation-handed-over-to-cmo-hisar-news-c-21-hsr1020-307804-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दो सरकारी महिला चिकित्सकों के पति चलाते हैं निजी अस्पताल, सीएमओ को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दो सरकारी महिला चिकित्सकों के पति चलाते हैं निजी अस्पताल, सीएमओ को सौंपी जांच
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल की दो महिला चिकित्सकों के पति द्वारा प्राइवेट अस्पताल चलाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ को पत्र भेज कर जांच करने को कहा। वहीं एक चिकित्सक के खिलाफ मरीजों के साथ व्यवहार ठीक न होने की भी शिकायत मिली है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी पत्र में प्रदेश के सरकारी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों द्वारा मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करने और चिकित्सक के परिजनों द्वारा निजी अस्पताल चलाने पर सीएमओ को जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ द्वारा जांच जल्द करने के बाद रिपोर्ट सौंपनी है। पत्र में बताया गया कि नागरिक अस्पताल में कार्यरत दो महिला चिकित्सक हैं और उनके पति निजी अस्पताल चला रहे हैं। वहीं एक फिजिशियन का मरीजों के प्रति व्यवहार गलत है।