फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Husband kicked pregnant woman in front of women's station, brother-in-law tore clothes

महिला थाना के सामने पति ने गर्भवती पत्नी के पेट में लात मारी, देवर ने फाड़े कपड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Husband kicked pregnant woman in front of women's station, brother-in-law tore clothes
हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाली तीन महीने की गर्भवती को उसके पति ने महिला थाना पुलिस के सामने पीटा। वहीं, देवर और सास ने उसके कपड़े फाड़ दिए। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को पीड़िता का अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती पीड़िता की मां ने बताया कि फरवरी 2022 में बेटी की शादी फतेहाबाद जिला के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। बेटी का पति निजी कंपनी में काम करता है। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालवाले बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे। कभी 30 हजार तो कभी 50 हजार रुपये मांगते हैं। दामाद कहता है कि उसकी बेटी के पेट में पल रहा बच्चा उसका नहीं है। दामाद ने कहा कि बिना बुलेट बाइक लिए वह पत्नी को घर में घुसने तक नहीं देगा। ससुरालवालों से तंग आकर करीब डेढ़ माह पहले बेटी मायके आ गई। महिला ने कहा कि वह विधवा पेंशन के जरिये घर का गुजारा चला रही है। ऐसे में बेटी के ससुरालवालों की मांग पूरी नहीं कर सकती। इस बारे में पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी तो वहां से महिला थाना भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था। आपस में बातचीत के बाद जब वह महिला थाना से बाहर आए तो बेटी के पति, सास और देवर ने बेटी को पकड़ लिया। पति ने उसके पेट में लात मारी। सास और देवर ने उसके कपड़े फाड़ दिए। राहगीरों ने बीच-बचाव कर उपचार के लिए बेटी को नागरिक अस्पताल भिजवाया। मारपीट से बेटी की हालत गंभीर बनी है। एक महिला पुलिस कर्मी बेटी के बयान लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों को थाने में बातचीत के लिए बुलाया था। महिला पक्ष का आरोप है कि उनसे ससुरालवालों ने मारपीट की है। महिला सेल मामले की जांच कर रही है। - सरोज, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed