फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Humid heat increased the load of 3 lakh 83 thousand power units, 29.96 lakh units were consumed in the urban area

उमस भरी गर्मी ने बढ़ाया 3 लाख 83 हजार बिजली यूनिट का लोड, अर्बन एरिया में 29.96 लाख यूनिट खपत हुई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Humid heat increased the load of 3 lakh 83 thousand power units, 29.96 lakh units were consumed in the urban area
हिसार। लगातार दो दिन से उमस भरी गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 44 डिग्री तापमान में हवा चलने के बावजूद लोगों के पसीने छूटते रहे। ऐसे में बिजली की खपत भी बढ़ गई। खपत बढ़ने के साथ लाइनों व ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट की घटनाएं बढ़ गई है। हिसार जिले में 3.83 लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ गई है। जिले में एक दिन में 84.32 लाख यूनिट बिजली खपत होती हैं, लेकिन उमस बढ़ने से 86.83 लाख यूनिट हो गई। सोमवार के 24 घंटे में बिजली खपत का ब्योरा मंगलवार सुबह तक जारी होगा।
विज्ञापन

बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में ग्रामीण फीडरों पर 4 लाख 75 हजार बिजली यूनिट की खपत हुई। ट्यूबवेल फीडरों पर 29 लाख 28 हजार बिजली यूनिट खपत हुई। अर्बन एरिया में 29 लाख 96 हजार बिजली यूनिट खपत हुई इसके साथ ही इंडस्ट्री एरिया पिछले 24 घंटे में 29 लाख 96 हजार बिजली यूनिट खपत हुई है। खपत व लोड बढ़ने से आए दिन केबल फाल्ट व ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटनाएं सामने आ आती हैं। शहर में करीब अनेक ट्रांसफार्मर हैं जहां लोड अधिक है। इसलिए ऐसे स्थानों को चिह्नित कर वहां नए ट्रांसफार्मर रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों में ये रही बिजली खपत
- 22 जून को हिसार जिले में 75 लाख 49 हजार बिजली यूनिट की खपत हुई थी, क्योंकि बरसात के आने से 22 जून को तापमान में काफी गिरावट आई थी
- 23 जून को जिले में करीब 80 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई।
- 24 जून को जिले में बिजली की खपत बढ़ कर 84 लाख 32 हजार यूनिट हो गई।
- 25 जून को जिले में 86 लाख 83 हजार बिजली यूनिट खपत हुई।
- 26 जून को हिसार जिले में 89 लाख 83 हजार बिजली यूनिट खपत हो गई।
गर्मी बढ़ने से बिजली का लोड बढ़ा है। लोड बढ़ने से जिले में करीब 3 लाख 83 यूनिट बिजली की खपत बढ़ गई है। जिले में सुचारू रूप से बिजली सप्लाई दी जा रही है। - एसएस रॉय, एसई बिजली निगम हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed