फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   human trafficking

अपनी ही भांजी का कर डाला सौदा

Sat, 12 Oct 2013 11:30 PM IST
हिसार/ब्यूरो
हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 12 Oct 2013 11:30 PM IST
विज्ञापन
human trafficking
लुधियाना से सवा लाख रुपये में खरीदकर लाई गई एक महिला को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसके खरीददार को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बरामद की गई महिला पहले से ही विवाहित है और उसे उसकी मौसी जस्सी ने मिठ्ठी के सूरजभान को बेच दिया था। पुलिस ने उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां उसके पति के हवाले कर दिया गया।

गांव मिठ्ठी के सूरजभान की मुलाकात सात अक्टूूबर को लुधियाना के समीप गांव गिलवासी निवासी जस्सी के साथ हुई। उसने शादी के लिए बातचीत की तो जस्सी ने सूरजभान की मुलाकात अपनी भांजी के साथ करवाई। बदले में उसने सवा लाख रुपये भी लिए और महिला को यह कहकर भेज दिया कि वह काम के लिए उसे भेज रही है। सूरजभान महिला को अपने साथ गांव मिठ्ठी ले आया। यहां आकर महिला को अपने ऊपर हुई ज्यादती का पता चला।
विज्ञापन


यह सुनकर महिला के होश उड़ गए और उसने चोरी छिपे पुलिस कंट्रोल रूम में 100 नंबर पर फोन कर आपबीती बताई। सूचना के बाद झूंपा चौकी इंचार्ज मोहन लाल महिला पुलिस कर्मी के साथ मिठ्ठी गांव में सूरजभान के घर पहुंचे, जहां से महिला को बरामद कर पुलिस उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले आई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सूरजभान और महिला की मौसी जस्सी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने सूरजभान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। महिला की बरामदगी के बाद पुलिस ने घटना की सूचना उसके पति को दी तो वह भी सिवानी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया जहां उसे उसके पति के साथ भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार महिला ने अपने साथ गांव में किसी तरह की गलत हरकत होने से मना कर दिया जिसके कारण उसका मेडिकल नहीं करवाया गया। चौकी इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि पुलिस जल्द ही महिला का सौदा करने वाली उसकी मौसी जस्सी को गिरफ्तार करने के लिए लुधियाना जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed