फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hugged and promised to come again

Hisar News: गले मिलकर फिर आने का वादा किया

Tue, 09 Jan 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 09 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
hugged and promised to come again
नगर निगम हिसार में मेयर के कार्यकाल का अंतिम दिन अधिकारियों के साथ बैठक करते पार्षद। संवाद
हिसार। नगर निगम के कार्यकाल के आखिरी दिन पार्षद विदा होते समय भावुक हो गए। मेयर गौतम सरदाना सभी पार्षदों से गले मिलकर विदा हुए। हाथ जोड़कर सभी के सहयोग के लिए आभार जताया। पिछले 5 साल का कार्यकाल खट्टी-मीठी यादों के साथ पूरा हुआ। अधिकतर मुद्दों पर मेयर को पार्षदों का साथ मिला। कुछ मामलों में पार्षदों ने मेयर के खिलाफ मोर्चा भी खोला। निगम ने अपने एक पार्षद को भी खोया। निगम के वार्ड नंबर 16 के पार्षद 5 साल के कार्यकाल में एक बार भी बैठक में नहीं आए।
विज्ञापन

मेयर के खिलाफ आवाज उठाने वालों में सबसे आगे अमित ग्रोवर रहे। प्रॉपर्टी टैक्स के मुद्दे को हाईकोर्ट तक ले जाने में उनकी भूमिका रही। नगर निगम की आखिरी बैठक के दो दिनों में भी अमित ग्रोवर धरने पर बैठे। उन्होंने शहर की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपना विरोध जताया। आखिरी दिन मेयर गौतम सरदाना ने अमित ग्रोवर को गले लगा लिया।
विज्ञापन

मेयर साहब, इंदौर में आपका स्वागत के लगे बैनर
सैनीपुरा रोड पर बेहद खस्ता हालत में सड़क को लेकर लोगों ने अनूठे तरीके से विरोध जताया था। इसमें लोगों ने मंत्री जी-मेयर साहब इंदौर में आपका स्वागत है के बैनर गली में लटकाए थे। इसके बाद मेयर गौतम सरदाना ने इस गली की सुध ली। बाद में इस गली के लिए एस्टीमेट तैयार कर इसका सुधार का प्रस्ताव लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम साहब भी सातरोड का नहीं करा पाए समाधान...
सातरोड में अमृत के बचे हुए कार्याें को लेकर नगर निगम की लगातार किरकरी होती रही। निगम आयुक्त से लेकर मेयर तक संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई नहीं करा पाए। इस गांव में सितंबर 2023 में सीएम मनोहरलाल आए थे। सीएम ने एक माह में काम शुरु कराने की बात कही थी। सीएम के आदेश के चार महीने बाद भी काम शुरू नहीं हो सका।

पिटती रही निगम की टीम
नगर निगम की टीम पशु पालकों के सामने लगातार असहाय नजर आई। पुलिस की मौजदूगी में भी टीम पर हमले होते रहे। कई बार तो पुलिस कर्मियों पर भी हमले हुए। हर बार पशुपालक ही भारी पड़े। नगर निगम की ओर से महाअभियान चलाकर पशु पकड़े गए। बाद में निगम को थोड़ा जुर्माना लेकर इन पशुओं को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

निगम ने खोया अधिकारी
निगम के वार्ड-19 के पार्षद नरेंद्र शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। उप चुनाव में उनकी पत्नी पिंकी शर्मा चुनी गई। नगर निगम के चीफ इंजीनियर की मौत ने निगम की सफाई व्यवस्था को काफी आघात पहुंचाया। नगर निगम को सफाई में नंबर वन बनाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे चीफ इंजीनियर रामजीलाल की असमय मौत हो गई। इसके अलावा कोरोना के समय ने सफाई कर्मी यूनियन के प्रधान प्रवीण बागड़ी सहित कुछ अन्य कर्मी खो दिए।

यह पार्षद कभी नहीं आए
नगर निगम वार्ड नंबर 16 के पार्षद विनोद ढांडा सदन की किसी बैठक में नहीं आए। पूरे पांच साल के कार्यकाल में एक बार भी पार्षद बैठक में नहीं आना चर्चा का विषय रहता था। पार्षद नगर निगम में आए बिना ही अपना काम कराने में सक्षम रहे।


जमीन नहीं ले पाया निगम
नगर निगम को सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जमीन के लिए बार बार विरोध का सामना करना पड़ा। सबसे पहले निगम को चौधरीवास गांव, इसके बाद सातरोड़ तथा इसके बाद बाद आर्य नगर में लोगों का विरोध सहना पड़ा। अब नगर निगम ने एक सरकारी जमीन को इस प्लांट के लिए चिन्हित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed